उत्तर प्रदेशलखनऊ

बहन की करतूत ने भार्इ के उड़ाए होश

defaultमेरठः यू.पी. के मेरठ में दिल दहला देने वाली घटना सामने आर्इ है, जहां बहन की दूसरी शादी पर गुस्‍साए भाई ने उस पर गोली चला दी। बताया जा रहा है कि फिल्‍मी सीन की तरह महिला के गले में लटके लॉकेट से गोली फिसलकर निकल गई और उसकी जान बच गई। 

उक्त महिला का नाम शबनम है अौर पति से तलाक के बाद वह अपने मायके में रह रह थी। इस बीच महिला के पड़ोस में रहने वाले अनीस कुरैशी से प्रेम संबंध बन गए, जिसके बाद दोनों ने निकाह कर लिया। शबनम ईद के त्यौहार के लिए करीब 6 दिन पहले ही अपने पति अनीस के साथ मायके आई थी। शबनम का भाई नदीम अपनी बहन के दूसरे विवाह से खुश नहीं था, जिस कारण वह अपने साथियों के साथ मिलकर अनीस के घर पहुंचा। 

विवाद इतना बड़ गया कि उसने अपनी बहन पर गोली चला दी। गोली की आवाज सुनकर आस-पास के लोग इकट्ठा हो गए। पहली गोली मिस होने पर नदीम ने दूसरी गोली चलाई लेकिन यह भी गोली शबनम के प्यार ने बचा ली। बताया जा रहा है कि यह लॉकेट उसके नए दूसरे पति ने दिया था। जैसे ही शबनम ने चिल्लाना शुरू किया आस-पास के लोग दौड़े आए। वहीं लोगों की भीड़ को आता देख आरोपी मौके से फरार हो गए। लोगों ने तुरंत घायल अवस्था में शबनम को अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बतार्इ जा रही है। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेते हुए पीड़िता के पति के बयानों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button