जीवनशैली

बाईं करवट सोने के फायदो के बारे में जान लेंगे तो रोजाना ऐसे ही सोएंगे आप

सही तरीके से सोना और पूरी नींद लेना अच्छी सेहत के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सही करवट लेकर सोना भी हमारी सेहत के लिए उतना ही ज्यादा जरूरी होता है। कई लोगों की आदत होती है कि वो दाईं तरफ करवट लेकर सोते हैं, वो ये नहीं जानते हैं कि ये आपकी सेहत के लिए कितना ज्यादा हानिकारक है।

बाईं करवट सोने के फायदो के बारे में जान लेंगे तो रोजाना ऐसे ही सोएंगे आप वहीं बाईं तरफ करवट लेकर सोने से हमारी सेहत को कई तरह के फायदे मिलते हैं। ये हमारे पेट की बीमारी, लीवर की परेशानी, यहां तक खर्राटों से छुटकारा मिलता है। इसलिए हमें बाईं करवट लेकर सोना चाहिए। जानें बाईं करवट से सोने से सेहत को कितने फायदे मिलते हैं।

बाईं तरफ करवट लेकर सोने से खाना आसानी से पच जाता है। इससे सही तरीके से एंजाइम निकलने लगते हैं,जिससे खाना आराम से हजम हो जाता है। इसके अलावा बाईं तरफ करवट लेकर सोने से गैस बनना, ऐसिडीटी, पेट फूलना जैसी समस्या भी खत्म होता है। इसलिए जिन्हें पेट या पाचन को लेकर कोई भी परेशानी है उन्हें बाईं करवट लेकर सोना चाहिए।

इसके अलावा बाईं तरफ करवट लेकर सोने से लीवर की परेशानी भी खत्म होती है। इससे हमारे लीवर पर किसी तरह का दवाब नहीं पड़ता है। साथ ही हमारे शरीर में जमा हुए सारे टॉक्सिन भी बाहर निकलते हैं।

जो लोग रात में तेज खर्राटे लेकर सोते हैं उन्हें भी बाईं तरफ करवट लेकर सोना चाहिए। बाईं ओर सोने से आपके जीभ और गले को न्यूट्रल पॉजीशन मिलती है,जिससे आप सही तरीके से सांस ले सकते हैं। वहीं पीठ के बल सोने से या दाईं तरफ करवट ले कर सोने से ऐसा नहीं हो पाता है और आप जोर से खर्राटें लेने लगते हैं।

Related Articles

Back to top button