जीवनशैली

बेटी को जरुर बताये पहले Period के बारे में, इस उम्र में पीरियड से हो सकता है कैंसर का खतरा

बेटी को जरुर बताये पहले Period के बारे में, इस उम्र में पीरियड से हो सकता है कैंसर का खतराआपका पहला Period आमतौर पर अनुवंशिक होता है, यानि की आपकी मां के पहले पीरियड पर ये निर्भर होता है। कई बार पर्यावरणीय कारण और आपका शारीरिक वजन और आपकी डाइट के कारण भी पीरियड जल्दी या लेट आते हैं। आपके शरीर का सही वजन और शरीर में सही मात्रा में फैट होना हार्मोन पैदा करने के लिए महत्वपूर्ण हैं, जिसकी वजह से आपका पहला पीरियड आता है।

अगर आपको या आपके घर में किसी भी लड़की को पीरियड जल्दी यानी 12 साल की उम्र से पहले आ जाते हैं उन्हें ब्रेस्ट कैंसर, मोटापा, टाइप-2 डायबिटीज का खतरा ज्यादा होता है और प्रेग्नेंसी के दौरान दूसरी महिलाओं से अधिक मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

वहीं किसी लड़की पहला पीरियड 10 साल की उम्र से पहले या 17 वर्ष की आयु के बाद आता है तो उनमें दिल की बीमारी, स्ट्रोक और हाई ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियों का खतरा अन्य लड़कियों से ज़्यादा होता है। ऐसा भी देखा गया है जिन लड़कियों के पीरियड 12 वर्ष की आयु के बाद शुरू होते हैं वे लंबा जीवन जीती हैं।

Related Articles

Back to top button