उत्तर प्रदेशफीचर्डराज्यलखनऊ

यूपी 100 पर भी कर सकती हैं महिलाएं अपनी शिकायत दर्ज

वीमन पावर लाइन 1090 को जल्द ही यूपी 100 से जोड़ा जाएगा। एक विशेष सॉफ्टवेयर के जरिए दोनों सेवाओं को लिंक किया जा रहा है। इसके लिंक होते ही यूपी 100 पर महिलाओं से संबंधित शिकायतें पंजीकृत कर 1090 के लिए अग्रसारित कर दी जाएंगी। आईजी वीमन पावर लाइन नवनीत सिकेरा ने बताया कि इससे 1090 पर कई बार इमरजेंसी सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी, जिसके लिए पीड़िता की पूरी शिकायत सुनने के बाद इसे यूपी 100 को भेज दिया जाएगा और यूपी 100 उस पर कार्रवाई करेगा। 

वीवो के इस फोन में होंगे 5 कैमरे, हो सकता है ऑन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर

यूपी 100 पर भी कर सकती हैं महिलाएं अपनी शिकायत दर्जइसी तरह यूपी 100 पर कोई ऐसी शिकायत आती है जो 1090 से संबंधित है तो उस शिकायत को नोट करने के बाद 1090 पर स्थानांतरित कर दिया जाएगा। इसके लिए शिकायतकर्ता को अलग अलग नंबरों पर फोन करने की जरूरत नहीं होगी।

IT कार्रवाई पर बोली कांग्रेस- राज्यसभा सीट के लिए साजिश कर रही BJP

एडीजी कानून-व्यवस्था आनंद कुमार का कहना है कि तत्काल सहायता के लिए दी जाने वाली सभी सुविधाओं को यूपी 100 से जोड़ा जा रहा है। इससे पारदर्शिता आएगी और पीड़ित को भी अलग अलग नंबरों पर काल करने की जरूरत नहीं होगी। 

उनका कहना है कि न सिर्फ यूपी 100 के साथ 1090 को जोड़ा जा रहा है, बल्कि एंबुलेंस सेवा 108, अग्निशमन सेवा 101 जैसी सुविधाओं को भी जोड़ा जा रहा है।

 
 

Related Articles

Back to top button