अजब-गजबअन्तर्राष्ट्रीय

ये है दुनिया में सबसे लंबी टांगों वाली रूसी मॉडल

Moscow: दुनिया की सबसे लंबी टांगों वाली लड़की रूस की एक मॉडल है। उसका नाम गिनीज बुक में दर्ज हो चुका है। एकाटेरिनो लिसिना नाम की इस मॉडल की लंबाई छह फीट नौ इंच है। इसके पैर की लंबाई 52.2 इंच है। वह 29 साल की हैं।

उनकी लंबाई देखकर एक टीवी कार्यक्रम के दौरान एंकर भी अचरज में रह गए। तब उन्होंने उनसे बात करने के लिए दो छोटे-छोटे सीढ़ी का इंतजाम किया। तब जाकर दो एंकर उनसे बात कर सके। एक एंकर हॉली की लंबाई पांच फीट पांच इंच थी, जबकि दूसरे एंकर फिल की लंबाई पांच फीट नौ इंच थी। लिसिना गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड 2018 बुक के एक कार्यक्रम में हिस्सा ले रही थीं। 

16 साल बाद गदर में हैंडपंप उखाड़ने वाले सीन पर सनी देओल ने की बात

यह दुनिया की सबसे लंबी मॉडल भी है। लिसिना ने बताया कि उन्हें यह जानकर खुशी हुई कि उनका नाम गिनीज बुक में दर्ज हो चुका है। वह अब दुनिया की सबसे लंबी मॉडल हैं। उनकी टांगें सबसे ज्यादा लंबी है। इसकी लंबाई 132.2 सेमी या 52.2 इंच है। लिसिना के घर में हर सदस्य की लंबाई छह फीट से ज्यादा है। उनके पिता की लंबाई छह फीट पांच इंच है। मां की लंबाी छह फीट एक इंच है। भाई भी छह फीट छह इंच का है।

वह बताती हैं कि उनकी लंबाई आज उनकी पहचान है। लेकिन कभी इसे लेकर उसे काफी चिंता होती थी। उसे खूब ताने सुनने पड़ते थे। उनके साथी भी तरह-तरह से कमेंट किया करते थे। लिसिना बास्टेकट बॉल की खिलाड़ी रह चुकी हैं। 2008 में उन्होंने अपने देश का प्रतिनिधित्व भी किया था। बीजिंग गेम में तो उन्हें कांस्य पदक भी मिल चुका है। खिलाड़ी होने के साथ-साथ वह मॉडलिंग करने लगीं।

 

Related Articles

Back to top button