टॉप न्यूज़लखनऊ

योगी का नया फैसला : UP में अब गुटखा-तंबाकू बैन

लखनऊ। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया। जिसके तहत उन्होंने शासकीय कार्यालयों में पान गुटखा प्रतिबंधित कर दिया। दरअसल दिल्ली से लौटने के बाद आज सुबह वे एनेक्सी पहुंचे। यहां उन्होंने अधिकारियों के कक्षों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान योगी आदित्यनाथ ने गंदगी देखी और फिर उन्होंने पान और गुटखे को सरकारी कार्यालयों में प्रतिबंधित कर दिया।

योगी का नया फैसला : UP में अब गुटखा-तंबाकू बैन

इसके पूर्व उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक ली थी। वीवीआईपी गेस्ट हाउस में ठहरे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से राज्य के एडीजी एलओ दलजीत चौधरी ने भी भेंट की। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि आज शाम को मंत्रियों को उनके विभाग आवंटित किए जाऐंगे। उनका कहना था कि जो अधिकारी वर्षों से एक ही स्थान पर जमे हैं उन्हें लेकर रिपोर्ट दे दी जाए।

गौरतलब  है कि मुख्यमंत्री भ्रष्ट अधिकारियों की फाईल दिखाऐंगे। एनेक्सी पहुंचकर मुख्यमंत्री विभिन्न स्थानों का निरीक्षण भी करेंगे। अधिकारियों के कार्यालयों में विभिन्न स्थानों पर पान व मसाले की पीक देखकर उन्होंने नाराजगी जाहिर की।

Related Articles

Back to top button