उत्तर प्रदेशलखनऊ

वित्त एवं लेखा सेवा संवर्ग के 253 अधिकारी पदोन्नत

Uttar-Pradesh-Government-logoलखनऊ। प्रदेश सरकार ने वित्त एवं लेखा सेवा संवर्ग के 253 अधिकारियों को विभिन्न पदों पर पदोन्नति कर दी है। सरकार ने वित्त एवं लेखा सेवा संवर्ग के अधिकारियों की बहुप्रतीक्षित पदोन्नति की मांग को पूरा कर दिया है। प्रदेश शासन के वित्त आयुक्त एवं प्रमुख सचिव वित्त राहुल भटनागर ने वित्त एवं लेखा सेवा में विभिन्न ग्रेड पे में 253 अधिकारियों की पदोन्नति के आदेश गुरूवार को जारी कर दिये हैं। वित्त एवं लेखा सेवा संवर्ग संघ के पदाधिकारियों एवं समस्त पदोन्नत अधिकारियों ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव एवं वित्त आयुक्त एवं प्रमुख सचिव वित्त राहुल भटनागर के प्रति अपार हर्ष व्यक्त करते हुए हार्दिक आभार व्यक्त किया है। वित्त एवं लेखा संघ के पदाधिकारियों ने कहा है कि इन पदोन्नतियों का प्रभाव मुख्यमंत्री की वित्तीय अनुशासन एवं वित्तीय नियंत्रण बनाये रखने वाली नीतियों के सफल क्रियान्वयन में गतिशीलता लाने तथा इसका सकारात्मक प्रभाव प्रदेश के आर्थिक विकास पर पड़ेगा।

Related Articles

Back to top button