जीवनशैली

शरीर में है हीमोग्‍लाबिन की कमी, तो रोजाना खाएं ये तीन चीजें

हीमोग्लोबिन हमारे शरीर के लिए बहुत ही जरूरी तत्व होता है। हीमोग्लोबिन हमारी ब्लड सेल्स में मौजूद एक खास प्रोटिन होता है। जो कि शरीर को ऑक्सीजन देता है। इसका काम होता है हमारी लंग्स तक ऑक्सीजन पहुंचाना जिससे हमारे शरीर में मौजूद सेल्स सही तरीके से काम कर सके।

हेल्दी शरीर के लिए शरीर में सही मात्रा में हीमोग्लोबिन का होना बहत जरूरी होता है। जिन लोगों के शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी होती है उन्हें अपने खाने-पीने का सही ध्यान देना बहुत ज्यादा जरूरी होता है। जानिए ऐसी कौन सी चीजें हैं जिनसे आप अपना हीमोग्लोबिन बढ़ा सकते हैं।

आपने भी ऐसा कई बार सुना होगा कि एक सेब आपको कई बिमारियों से दूर करता है। यहां तक की डॉक्टर भी आपको रोजाना एक सेब खाने की सलाह अक्सर देते हैं। Apple खाने से आपके शरीर में hemoglobin का लेवल सही रहता है। इसमें आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो हीमोग्‍लाबिन का लेवल बढ़ाने में बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होता है। आप रोजाना एक सेब या एक ग्‍लास सेब का जूस नाश्‍ते में ले सकते हैं। यह पेट की समस्‍याओं को भी दूर करता है।

hemoglobin बढ़ाने के लिए अनार के दानें भी बहुत फायदेमंद होते हैं। अगर आप इसे नियमित तरीके से अपनी डाइट में शामिल करेंगे तो इससे आपका hemoglobin बढ़ जाएगा, साथ ही आपके चेहरे पर निखार भी आएगा। क्योंकि अनार में आयरन और कैल्शियम के साथ-साथ प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और फाइबर जैसे तत्व होता हैं, जिनसे शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ाने में मदद मिलती है।

गुड़ खाने से वैसे तो शरीर को कई तरह के फायदे मिलते हैं। लेकिन ये hemoglobin का लेवल मेंटेन करने में ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। सर्दियो में खासतौर से गुड़ खाने की सलाह दी जाती है। गुड़ में आयरन फोलेट और कई विटामिन बी मौजूद हैं जो हीमोग्लोबिन स्तर को बढ़ाने के लिए फायदेमंद होता है। से आप खाना खाने के बाद खाएं या गुड़ से बनी कोई भी चीज खाएं आपको हर तरीके से फायदा मिलेगा।

Related Articles

Back to top button