जीवनशैली

सर्दियों में योगा करने से शरीर में बढ़ती है गर्मी, बिमारियां भी रहती हैं दूर

योग करने के बहुत फायदे होते हैं। योग हमारे तन मन को शांत और स्‍वस्‍थ रखने में मदद करता है। योग हमारी जीवनशैली का हिस्‍सा बन जाए, तो हम इससे कई लाभ उठा सकते हैं। योग देश ही नहीं, दुनिया भर में मशहूर हो चुका है। कई ऐसी गंभीर बीमारियां हैं जिनका इलाज योगा से किया जाता है। इससे आपके शरीर को कई सारे फायदे मिलते हैं। लेकिन सर्दियों में Yoga करना ज्यादा फायदामेंद माना जाता है। इससे हमारी शरीर गर्म रहता है। इसलिए बिमाकरियों से बचने के लिए जरूरी है कि आप नियमित तरीके से योगा जरूर करें।

सर्दियों में हालांकि सुबह उठना थोड़ा मुश्किल काम होता है, लेकिन अगर आप Yoga करेंगे सुबह उठकर तो आपका आलस दूर होगा। इसके अलावा चिंता दूर करनी है तो करिए योग। नियमित रूप से योगा करने वाले लोगों के शरीर में लचीलापन बरकरार रहता है। इतना ही नहीं ऐसे लोगों के शरीर में फुर्ती भी बनी रहती है। सर्दियों के दौरान योगा करने से बीमारियां दूर रहती हैं।

योग लगभग हर तरह के दर्द को दूर करने में मदद करता है। योग की श्वास और स्ट्रेचिंग तकनीक के जरिए आप शरीर में कई तरह के विषैले पदार्थों का सही संतुलन बनाने का काम करता है। yoga से आपके शरीर के सभी तरह के दर्द और परेशानियां दूर होंगी।

अगर आपका दिमाग शांत है, तो आप चीजों पर बेहतर ढंग से ध्यान कर पाएंगे। इससे आपकी याद्दाश्त भी बढ़ेगी। योग और ध्यान से आपका प्रतिक्रियात्मक समय कम होता है। आप चीजों पर बेहतर और लंबे समय तक ध्यान केंद्रित कर पाते हैं। इससे आपकी कार्यक्षमता में भी इजाफा होता है, और आप अपनी रोजमर्रा की कार्य-योजना को बेहतर तरीके से क्रियान्वित कर पाते हैं।

Related Articles

Back to top button