जीवनशैली

15 दिन लगातार पीएंगे केसर वाला पानी, तो शरीर की कई परेशानी हों जायेंगी खत्म

Saffron भारतीय रसोई में इस्तेमाल किया जाने वाला फेमस मसाला है जो कि एक आयुर्वेदिक औषधी के तौर पर भी इस्तेमाल किया जाता है। स्वाद में कड़वा लेकिन खूशबू में लाजवाब केसर स्वास्थ्य और त्वचा के लिए बहुत ही गुणकारी होता है। Saffron का प्रयोग अक्सर स्वादिष्ट  खानें और मिठाइयों में खूशबू बढ़ाने के लिए किया जाता है।

15 दिन लगातार पीएंगे केसर वाला पानी, तो शरीर की कई परेशानी हों जायेंगी खत्म इसकी तासिर गर्म होती है इसलिए सर्दियों में इसका ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। केसर के पानी से भी हेल्थ से जुड़ी कई परेशानिया खत्म होती है। आज आपको बताते हैं केसर के पानी से हमारे शरीर के साथ-साथ हमारी त्वचा को भी कितने फायदे मिलते हैं।

अगर आप रोजाना नियमित केसर के पानी का सेवन करेंगे तो इससे आपकी स्किन और हेल्थ की कई सारी परेशानी दूर होंगी। इसके लिए केसर के कुछ धागों को 5-7 मिनट के लिए गर्म पानी में भिगोकर रख दें। अब इस पानी को रोजाना सुबह खाली पेट पीएं। ऐसा लगातार 15 दिनों तक करने से आपको इसके पॉजिटिव रिजल्ट खुद ही नजर आने लगेंगे।

सांवली त्वचा को गोरा करने के लिए केसर वाला पानी बहुत फायदेमंद होता है। केसर का नियमित रूप से सेवन करने से और इसे दूध में मिलाकर फेस पर लगाने से त्वचा में नेचुरल ग्लो आता है। साथ ही त्वचा का रंग साफ़ होने लगता है और त्वचा दमकने लगती है।

ये महिलाओं और औरतों की पीरियड की परेशानी को भी दूर करता है। जिन महिलाओं को खुलकर पीरियड्स नहीं आते हैं उनके लिए केसर वाला पानी फायदेमंद साबित होता है। इसके लिए अगर Periods से कुछ दिनों पहले से ही केसर वाला पानी पीएंगे तो Periods की परेशानी दूर होगी।

Related Articles

Back to top button