मध्य प्रदेशराज्य

भोपाल अग्निवीर भर्ती में फर्जी दस्तावेज के साथ 15 युवक पकड़ाए

भोपाल : भोपाल में अग्निवीर भर्ती परीक्षा के छठवें दिन एमपी के फर्जी दस्तावेज के साथ यूपी के 15 अभ्यार्थी पकड़ाए है। इनके पास से डुप्लीकेट मूल निवास प्रमाण पत्र और मार्कशीट पाई गई है। इनसे पुलिस और आर्मी इंटेलीजेंस पूछताछ कर रही है।

भोपाल के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में अग्निवीर की भर्ती चल रही है। यह भर्ती 7 नवंबर तक चलेगी। इसमें 9 जिलों में करीब 45 हजार युवा भाग लेंगे। अब तक करीब 20 हजार युवा भर्ती में भाग ले चुके है। जिनमें से 17 सौ युवा का फिजिकल में चयन हुआ है। अब इन युवाओं को जनवरी 2023 में होने वाली लिखित परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र दिया जाएगा।

इस बीच भोपाल में बुधवार को भर्ती में दौड़ में भाग लेने के बाद पास होने वाले अभ्यार्थियों के दस्तावेजों का वेरिफिकेशन चल रहा था। इसमें फर्जी दस्तावेजों के शंका होने पर 15 अभ्यार्थियों को पकड़ा है। इन सभी से आर्मी इंटेलिजेस और पुलिस पूछताछ कर रही है। इनसे फर्जी दस्तावेज बनाने वाले रैकेट का खुलासा होने की संभावना है।

बता दें इससे पहले आर्मी ने लाल परेड ग्राउंड से एक संदिग्य को भी गिरफ्तार किया था। वह परेड का वीडियो बना रहा था। उस पर अभ्यार्थियों को फिजिकल टेस्ट में पास कराने का आरोप लगा था।

Related Articles

Back to top button