स्वास्थ्य

डायबिटीज के मरीजों के लिए वरदान है जामुन के बीज का पाउडर, घर पर ऐसे बनाएं

जामुन का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है। आपको बता दें की जामुन जितना टेस्टी फल है, उतने ही इसके स्वास्थ्य लाभ भी हैं। डायबिटीज के मरीजों के लिए जामुन एक बेहतर चीज है। केवल जामुन ही नहीं, जामुन के बीज का पाउडर भी उतना ही फायदेमंद होता है। जामुन के बीज का विभिन्न वैकल्पिक उपचारों में इस्तेमाल किया जाता है। आयुर्वेद में डायबिटीज कंट्रोल करने, यूनानी और चीन की दवाओं में पाचन संबंधी रोगों के लिए जामुन के बीजों का उपयोग किया जाता है। इसके पत्तों और छाल का ब्लड शुगर और मसूड़ों की सूजन जिन्जवाइटिस को कंट्रोल करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। यह विटामिन ए और सी का बेहतर स्रोत है।

ये भी पढ़ें : अभी-अभी : सोनिया गांधी ने खाया जहर, हॉस्पिटल में हुई मौत… मचा हडकंप

जामुन के बीज का पाउडर बनाने के दो तरीके हैं। पहला, बीजों को धूप में सुखाकर पाउडर बनाना और दूसरा बीजों को भूनकर पाउडर बनाना।
जामुन के बीजों को धूप में सुखाकर ऐसे बनाएं पाउडर जामुन खाने के बाद बीजों को अच्छी तरह धो लें। उसके बाद उन्हें धूप में सुखा लें। सूखने के बाद उनका छिलका उतार लें। अंदर का हिस्सा आपको पिस्ता की तरह नजर आएगा।

ये भी पढ़ें : 500 और 2000 रुपए के नोटों के बाद अब आएगा एक और नया नोट

आप छिलके के साथ भी पतला पाउडर बना सकते हैं। सूखने के बाद बीज मजबूत हो जाते हैं। इसलिए ध्यान रहे इससे मिक्सी का ब्लेड खराब हो सकता है। इसलिए बीजों को पीसने से पहले उनके छोटे-छोटे टुकड़े कर ले। पाउडर को एक कंटेनर में रखें और सुबह खाली पेट एक चम्मच खाएं। जामुन के गीले बीजों से ऐसे बनाएं पाउडर आप बीजों को धोने के तुरंत बाद भी पाउडर बना सकते हैं। इसके लिए एक पैन गर्म करें और उसमें बीजों को भून लें। इसके बाद इनका पतला पाउडर बना लें और कंटेनर में रखें। रोजाना सुबह खाली पेट एक चम्मच पाउडर खाएं।

Related Articles

Back to top button