![](https://dastaktimes.org/wp-content/uploads/2019/01/Untitled-7-copy-20.png)
नई दिल्ली : दिल्ली में मौसम का मिजाज अभी ठंडा है। हवाएं सर्द हैं, मगर राजनीतिक तापमान लगातार बढ़ रहा है। दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने प्रेस वार्ता करते हुए दावा करते हुए कहा कि दिल्ली में पिछले 45 दिनों में 341 मौतें हुई हैं। उन्होंने सरकार पर हमलावर होते हुए कहा कि दिल्ली की सरकार इस मुद्दे पर असंवेदनशील रवैया अपनाए हुए है। मनोज तिवारी ने सिर्फ जनवरी में मौत के आंकड़े पेश करते हुए कहा कि अब तक ठंड से 96 लोगों की मौत हो चुकी है। बेघरों के लिए रैनबसेरों की व्यवस्था करने का दावा करने वाली सरकार को जवाब देना चाहिए।
अधिकांश रैनबसेरों की स्थिति बेहद खराब है। दिल्ली में और लोगों की ठंड से मौत नहीं हो इसके लिए जरूरी प्रबंध किए जाएं। गौरतलब है कि बुधवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 21.3 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से तीन डिग्री कम है। आया नगर और नजफगढ़ में तापमान 4.9 डिग्री दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर 55 से 100 फीसद रहा।