ज्ञान भंडार

जिन लड़कों का चेहरा अपनी माता से मिलता है, वह होते हैं यशस्वी

ज्योतिष : समुद्रशास्त्र में वर्णन है कि जिन लड़कों का चेहरा उनकी माता से मिलता है। ऐसा लड़के लम्बी आयु वाला होता है। ऐसे लड़के सुख भोगने वाले और यशस्वी होते है। ऐसा लड़के परिवार का नाम रोशन करता है। समाज में ऐसे लोगों का मान सम्मान होता है। ऐसे लोगों के पास धन की कोई कमी नहीं होती और ज्यादातर लड़कों का चेहरा अपनी माता से ही मिलता है। ऐसे पूरुष बहुत ही बुद्धिमान होते है। इन पुरुषों को व्यापार में भी अधिक बढ़ोत्तरी मिलती है।

ऐसे लड़कों का सरकारी नौकरी के योग होते हैं। और वहीं लड़की का चेहरा अपने पिता के जैसे होता है तो वह लड़की सौभाग्याशाली और गुणवान होती हैं ऐसी लड़कीयां जिस घर में शादी कर के जाती है उस घर में सुख और समृद्धि होती है ऐसी लड़कियां गृहकार्य में दक्ष, बुद्धिमान और परिवार को जोड़ने वाली होती हैं।

ऐसी लड़की कभी किसी को दुख नहीं देती और कपट नहीं करती और तेजस्वी संतान को जन्म देती हैं जो आगे चलकर बहुत नाम कमाती है। इन लड़कियों के पास धन काफी अधिक होता है। वहीं यदि लड़के का चेहरा पिता से मिलता है तो उनकी स्थिति औसत ही रहती है उनको थोड़ा सावधान रहना चाहिए उनको थोड़ी सी मुश्किलें आ सकती हैं, लेकिन वह अच्छे विचारों के व्यक्ति होते हैं, सबके बीच में अपनी अलग ही पहचान बनाते हैं वह कार्यों को करने में समय लागाते हैं, लेकिन काम पूरा जरूर करते हैं।

जिन लड़कियों का चेहरा अपनी माता से मिलता है उनका विवाह देर से होता है। इनका जीवन संघर्षों से भरा होता है और ऐसी लड़कियां थोड़ी गुस्से वाली होती हैं इनके पास और कार्यों को करने के लिये दूसरों की मदद लेती हैं। इन लड़कियों को उचित सम्मान की प्राप्ति नहीं होती। इन लड़कियों को जीवन में कई बार अपमान का सामना करना पड़ता है। हालांकि ज्योतिष शास्त्र में ऐसे उपाय बताये गये हैं, जिससे जीवन की कठिनाइयों को दूर किया जा सकता है।

Related Articles

Back to top button