मध्य प्रदेशराज्य

कलेक्टर ने हर घर तिरंगा अभियान के संबंध में अधिकारियों को दिए निर्देश

रीवा : कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में कलेक्टर मनोज पुष्प ने कहा कि जिले भर में 11 अगस्त से 17 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में हर घर में तिरंगा लगाया जाएगा। ध्वज संहिता का पालन करते हुए तिरंगा लगाया जाएगा। तिरंगा हमारा राष्ट्रीय ध्वज है। यह राष्ट्र के गौरव का प्रतीक है। आजादी के 75वें वर्ष में हर घर में तिरंगा फहराकर आमजनता को राष्ट्र के गौरव के प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज से जोड़ना है।

कलेक्टर ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान के लिए पूरी कार्ययोजना तैयार कर ली गई है। इसके लिए जिला पंचायत के मुख्य कार्यपलान अधिकारी को अभियान का नोडल अधिकारी बनाया गया है। अभियान को सफल बनाने में स्वयंसेवी संगठनों तथा आमजनता का सहयोग लिया जाएगा। सभी अधिकारी और कर्मचारी भी राष्ट्र गौरव के प्रतीक राष्ट्रध्वज सम्मानपूर्वक अपने घरों में फहराएं। अभियान के संबंध में सभी एसडीएम, मुख्य नगरपालिका अधिकारी तथा जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। सबके सहयोग और समन्वय से जिले के अधिकतम घरों में हर घर तिरंगा अभियान के तहत राष्ट्रीय ध्वज लगाने का प्रयास किया जा रहा है। कलेक्टर ने तिरंगा के निर्माण, तिरंगा वितरण तथा घरों में तिरंगा लहराकर उसकी समुचित फोटोग्राफी के संबंध में निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी स्वप्निल वानखेड़े ने हर घर तिरंगा अभियान की कार्ययोजना प्रस्तुत की। बैठक में आयुक्त नगर निगम मृणाल मीणा तथा सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button