मध्य प्रदेशराज्य

मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान में हुआ लाड़ली लक्ष्मियों का सम्मान

भोपाल : लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी राज्य मंत्री बृजेन्द्र सिंह यादव ने मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान में अशोकनगर के कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में लाड़ली लक्ष्मी 2.0 योजना में शामिल लाड़ली लक्ष्मियों का सम्मान किया। राज्य मंत्री यादव ने कहा कि शिक्षा, रोजगार, राजनीति और अन्य सभी क्षेत्रों में बेटियाँ अब बेटों से कमतर नहीं हैं। राज्य सरकार की योजनाओं से मिल रहा आर्थिक सम्बल इनके मनोबल को और भी बढ़ा रहा है। राज्य मंत्री यादव ने कहा कि बेटियाँ परिवार के साथ ही प्रदेश सरकार की लाड़ली लक्ष्मी हैं, इनके उज्ज्वल भविष्य के लिये हरसंभव प्रयास किये जायेंगे।

मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान में अशोकनगर जिले से लाड़ली लक्ष्मी 2.0 योजना में नवीन पंजीकृत बालिका गौरी शर्मा, राधिका साहू, आराध्या शर्मा, साक्षी रजक, प्रणवी शर्मा, गौरी शर्मा, प्रिंसी यादव, शीर्ष यादव, यशस्वी यादव, जययादव, भूमि लोधी, आरू जैन, तन्या कोरी, तनिष्का यादव, सौम्या यादव, मनस्वी शर्मा, दीपिका गिरि, आरोही रघुवंशी तथा पलक शर्मा का सम्मान किया गया।

Related Articles

Back to top button