दस्तक-विशेष

डब्ल्यू डब्ल्यू ई सुपरस्टार दि ग्रेट खली मना रहे अपना 52 वा जन्मदिन:

देहरादून (दस्तक विशेष ) : द ग्रेट खली को कौन नहीं जानता। आज इस WWE सुपरस्टार का जन्मदिन है। बच्चों से लेकर बड़ों तक के सामने अगर सिर्फ रेसलर शब्द कहा जाए तो सबसे पहले दिमाग में ग्रेट खली का नाम ही आता है। उन्होंने WWE की रिंग में भारतीय तिरंगे का शान बढ़ाया और विश्व चैंपियन बन देश का नाम रौशन किया। हमनें ग्रेट खली के कई मैच देखें। उन्हें कई बार मार खाते हुए भी देखा तो कई बार मारते हुए भी। ग्रेट खली ने रिंग में अंडरटेकर जैसे बड़े रेसलर को मात दी है।

रेसलिंग को लेकर खली का मानना है कि वह भारत को इसमें नंबर वन एक बनाना चाहते हैं। उनका मानना है कि ट्रिपल एच, जॉन सीना, अंडरटेकर और केन जैसे रेसलर्स हमारी मिट्टी में भी हो सकते हैं। बस हमें अपने यहां के टैलेंट को थोड़ा और प्रमोट करने की जरूरत है।

ग्रेट खली का असली नाम दिलीप सिंह राणा है। उनका जन्म हिमाचल प्रदेश में हुआ और वह वहीं पले बढ़े। खली का जन्म 27 अगस्त, 1972 को हिमाचल प्रदेश के धिराना गांव में हुआ था। उनके पिता का नाम ज्वाला और मां का नाम टंडी देवी है। प्रोफेशनल रेसलिंग से संन्यास लेने के बाद अब खली भारत में खुद का रेसलिंग कंपनी चलाते हैं। वह बचपन से ही भारी भरकम शरीर के साथ बड़े हुए हैं। ग्रेट खली बचपन में पत्थर तोड़ने का काम करते थे।

उनका शरीर लंबा चौड़ा था। इस कारण लोग उनसे अपना भारी भरकम काम निकलवाया करते थे। खली अपने दोस्त अमित गोस्वामी की सलाह से रेसलर बने। दरअसल एक बार वह अपने पसंदीदा रेसलर डोरियन येट्स को देखने दिल्ली आए थे। येट्स खली का डीलडौल देखकर बेहद प्रभावित हुए और उन्हें रेसलिंग में किस्मत आजमाने का सुझाव दिया।

द ग्रेट खली ने पुलिस में नौकरी भी की थी। एस एन भुल्लर नाम के एक सीनियर पुलिस वाले ने उन्हें पंजाब पुलिस में नौकरी दिलाई थी। हालांकि, उन्होंने ज्यादा दिन तक यहां काम नहीं किया था। द ग्रेट खली ने फिल्मों में भी काम किया है। उन्होंने ब़ॉलीवुड के कॉमेडियन राजपाल यादव के साथ कुश्ती, हॉलीवुड में गेट स्मार्ट, द लॉन्गेस्ट यार्ड जैसी फिल्मों में काम किया।

खली की हाइट 7 फीट 1 इंच है और उनका वजन लगभग 150-160 किलो के बीच बताया जाता है। उनके पैर में 20 नंबर का जूता आता है। आपको बता दें कि ग्रेट खली एक गंभीर बीमारी से भी जूझ रहे है। वह एक्रोमेगाली से पीड़ित है, जो अन्य लक्षणों के साथ-साथ विशालता का कारण बनता है। उनके शरीर के हाथ का पंजा इतना बड़ा है कि किसी नॉर्मल इंसान के दोनों हाथ भी उनके एक हाथ के बराबर नहीं। खली को कपड़े और जूते बनवाने के लिए अलग से ऑर्डर देना पड़ता है।

द ग्रेट खली’ की वाइफ का नाम हरमिंदर कौर है, जो कि जालंधर के नूरमहल की रहने वाली हैं। दोनों की शादी 2002 में हुई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हरमिंदर कौर ने दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की है। दोनों की कदकाठी में अंतर होने के बाद भी खली और उनकी पत्नी की बॉन्डिंग काफी अच्छी है। शादी के कुछ साल बाद खली ने रेसलिंग में कदम रखा था, जिसके बाद उन्हें सब जानने लगे थे। दोनों की शादी 2002 में हुई थी और उनकी बेटी का जन्म 12 साल बाद यानी फरवरी 2014 में हुआ था।

खली और हरमिंदर की बेटी का नाम अवलीन राणा है, जो कि अब 10 साल की हो चुकी है। हरमिंदर कौर राणा के मुताबिक, वे अपनी बेटी को भी अपने पति की तरह रेसलर बनाना चाहती हैं। खली कई बार अपनी बेटी के साथ इंस्टाग्राम पर फोटोज शेयर करते रहते हैं।

खली ने इंटरव्यू के दौरान बताया था कि वे रोजाना 5 किलो चिकन खाते हैं। इसके अलावा 55 अंडे और 10 लीटर दूध भी उनकी डाइट में शामिल होता है। खाने में उन्हें चिकन करी और अंडा करी बहुत पसंद है और वे काफी टेस्टी खाना बनाते हैं।

Related Articles

Back to top button