
उत्तर प्रदेशराज्य
जन्मदिन पर योगी आदित्यनाथ को पूर्व राज्यपाल राम नाईक ने दी बधाई
मुंबई : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को उनके जन्मदिन के अवसर पर उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल राम नाईक ने हार्दिक बधाइयां दी हैं। जन्मदिन जीवन का एक विशेष अवसर होता है, इसलिए इस अवसर पर पूर्व राज्यपाल राम नाईक ने गुरुवार को सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को दूरभाष किया। “आनेवाले वर्षों में आपके के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास के नए आयाम स्थापित करें और उसके लिए आपको दीर्घायु अरोग्य मिले, आप शतायु हों!”, ऐसी शुभकामनाएँ पूर्व राज्यपाल राम नाईक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दी है।