उत्तराखंड

सत्र में केवल पिकनिक बनाने आए थे कांग्रेस विधायक: भाजपा

कांग्रेस विधायकों के अमर्यादित व्यवहार पर भाजपा विधायकों का गैरसैंण में विरोध प्रदर्शन

गैरसैंण। विधानसभा सत्र के दौरान बुधवार को भाजपा विधायकों ने कांग्रेस विधायकों पर तीखा हमला बोला। भाजपा विाधायकों ने कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि क्या वे सत्र में केवल पिकनिक बनाने आए थे? उन्होंने विपक्ष के विधायकों का सदन की कार्यवाही में व्यवधान डालने को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया। कांग्रेस विधायकों के अमर्यादित व्यवहार पर बुधवार को भाजपा विधायकों ने गैरसैंण में विरोध प्रदर्शन किया और विपक्ष से सवाल पूछे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहले ही कह चुके हैं कि भराड़ीसैंण हम सबकी भावनाओं का केंद्र है, इसलिए सरकार ने मानसून के दौरान भी भराड़ीसैंण में सत्र आहूत करने का निर्णय लिया। तमाम विधायक और अधिकारी, सड़क मार्ग बंद होने की परेशानी उठाते हुए भी, यहां पहुंचे हैं। सरकारिसी और इरादें से भराड़ीसैंण आए थे। विपक्ष ने दोनों दिन सदन में जमकर हंगामा किया और सदन की कार्यवाही बाधित की। हैरत की बात है कि कांग्रेस ने दोनों दिन सदन में जनहित से जुड़ा एक भी मुद्दा नहीं उठाया। कांग्रेस धराली आपदा और राज्य विकास से संबंधित विषयों से दूर भागती दिखी। कांग्रेस विधायकों ने न केवल लोकतंत्र का अपमान किया बल्कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया की गरिमा को किया तार-तार कर के रख दिया।

प्रदर्शन के दौरान विधायकों के हाथ में कांग्रेस से सवाल पूछती तख्तियां थी। इन पर लिखा था-‘आखिर विपक्ष जनता की आवाज क्यों दबाना चाहता है?’ ‘विपक्ष धर्मांतरण का विरोध क्यों कर रहा है?’ ‘विपक्ष अवैध मदरसों को बंद क्यों नहीं करने देना चाहता?’ ‘विपक्ष लोकतंत्र के सेनानियों का सम्मान क्यों नहीं होने देना चाहता?’ विपक्ष आपदा पर चर्चा क्यों नहीं होने देना चाहता? एक तख्ती पर लिखा था-‘सदन को चलने दो जनता की आवाज़ पहुंचने दो।’

Related Articles

Back to top button