
10 दिवसीय हस्तशिल्प प्रदर्शनी का समापन
लखनऊ : वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से भूतनाथ मार्केट, इंदिरा नगर में पिछले दस दिनों से चल रही हस्तशिल्प प्रदर्शनी का शनिवार को समापन हुआ। प्रदर्शनी में अलग-अलग क्राफ्ट के हस्तशिल्पियों ने अपने हुनर से बनाए उत्पादों का प्रदर्शन किया, जिसमे अलीगढ़ से अपलीक क्राफ्ट, आगरा से मार्बल पर नक्कासी क्राफ्ट, हाथरस से कांच पर नक्कासी, हाथरस से धातु नक्कासी, गाजियाबाद से आभूषण, हाथरस से दरी वर्क, जयपुर से कसीदाकारी और लेदर क्राफ्ट, लखनऊ से चिकन कढ़ाई के वस्त्रों की खूब बिक्री हुई। क्षेत्रीय कार्यालय, विकास आयुक्त लखनऊ से (सीटीओ) अभिनाश कुमार गौतम ने प्रदर्शनी में लगे सभी स्टॉल का निरीक्षण किया और हस्तशिल्पियों का उत्साहवर्धन किया।

प्रदर्शनी के समापन अवसर पर कंपनी के डायरेक्टर सुनील कुमार ने प्रदर्शनी में आए हस्तशिल्पियों को प्रतिभाग प्रमाण पत्र और बधाई दिया। उल्लेखनीय है कि जीवनगढ़ अपलीक हैडीक्राफ्ट कम्पनी, अलीगढ़ द्वारा 10 दिवसीय हस्तशिल्पी प्रदर्शनी का आयोजन कार्यालय विकास आयुक्त (हस्तशिल्प) वस्त्र मंत्रालय भारत सरकार सहयोग से नौ अक्टूबर से रेडियंस प्रदर्शनी केंद्र, भूतनाथ मार्केट, इंदिरा नगर, आयोजित की गयी थी. जिसका सुभारम्भ मुख्य अतिथि डा.सरोज वर्मा, सुनील कुमार, डा.रमाकान्त वर्मा (डायरेक्टर) एवं शगुफता परवीन के कर कमलों द्वारा किया गया था।