अद्धयात्मजीवनशैली

16 जुलाई से बदलेगा शुक्र का नक्षत्र, इन 4 राशियों की चमक सकती है किस्मत, धन लाभ और तरक्की के बन रहे प्रबल योग

नई दिल्ली: धन, सुख, वैभव, प्रेम और ऐश्वर्य के कारक शुक्र देव 16 जुलाई 2026 को सिंह राशि में रहते हुए मघा नक्षत्र से निकलकर पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र के स्वामी स्वयं शुक्र हैं। ऐसे में जब कोई ग्रह अपने ही नक्षत्र में प्रवेश करता है तो उसका प्रभाव अधिक शुभ और प्रभावशाली माना जाता है। शुक्र का यह नक्षत्र परिवर्तन कई राशियों के लिए आर्थिक प्रगति, भाग्योदय और सुख-समृद्धि के नए अवसर लेकर आने वाला माना जा रहा है।

मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए शुक्र का यह गोचर बेहद शुभ फलदायी माना जा रहा है। लंबे समय से अटका हुआ धन वापस मिलने की संभावना बनेगी। आय के नए स्रोत विकसित हो सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारियां या पदोन्नति मिलने के योग हैं, जबकि व्यापार से जुड़े लोगों को लाभ के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। अविवाहित लोगों के जीवन में नए रिश्ते की शुरुआत हो सकती है और प्रेम संबंधों में भी मधुरता बढ़ने के संकेत हैं।

सिंह राशि
सिंह राशि के लोगों के लिए शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन व्यक्तित्व और आकर्षण में वृद्धि करने वाला रहेगा। कार्यस्थल और सामाजिक जीवन में सम्मान बढ़ सकता है तथा आपके विचारों और निर्णयों की सराहना होगी। इस दौरान वाहन, आभूषण या अन्य सुख-सुविधाओं से जुड़ी वस्तुओं की खरीदारी के योग बन सकते हैं। साझेदारी में कारोबार करने वालों को आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है।

तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए यह समय इच्छाओं की पूर्ति कराने वाला साबित हो सकता है। निवेश से अपेक्षा से अधिक लाभ मिलने के संकेत हैं। पैतृक संपत्ति से भी फायदा मिलने की संभावना जताई गई है। कला, मीडिया, डिजाइन और ग्लैमर से जुड़े लोगों के लिए यह समय विशेष रूप से अनुकूल रहेगा। प्रभावशाली लोगों से संपर्क बढ़ेंगे, जो भविष्य में करियर के लिए लाभदायक साबित हो सकते हैं।

धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए शुक्र का यह नक्षत्र परिवर्तन भाग्य का साथ दिलाने वाला माना जा रहा है। इस अवधि में की गई व्यावसायिक और धार्मिक यात्राएं लाभदायक रह सकती हैं। लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होने की संभावना बनेगी और कामकाज में आ रही बाधाएं दूर हो सकती हैं। विदेश में उच्च शिक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को भी सकारात्मक समाचार मिलने के संकेत हैं।

शुक्र को मजबूत करने के आसान उपाय
शुक्र ग्रह को मजबूत करने के लिए प्रत्येक शुक्रवार सफेद रंग के वस्त्र पहनना या अपने पास सफेद रुमाल रखना शुभ माना गया है। छोटी कन्याओं को खीर या सफेद मिठाई का प्रसाद वितरित करें। नियमित रूप से माता लक्ष्मी की पूजा करें और ‘ॐ शुं शुक्राय नमः’ मंत्र का जाप करें।

Related Articles

Back to top button