वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुआ मेरठ शहर रामलीला का भूमि पूजन, 9 से होगा मंचन
मेरठ में रामलीला से एक दिन पहले 8 अक्टूबर को निकलेगी महादेव की बारात।
Meerut News: श्री सनातन धर्म रक्षिणी सभा (पंजी.) के तत्वावधान में श्री रामलीला कमेटी (पंजी.) मेरठ शहर द्वारा आयोजित होने वाली ऐतिहासिक ‘शहर रामलीला-2026’ का भूमि पूजन जीमखाना मैदान, बुढ़ाना गेट पर हर्षोल्लास एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ। भूमि पूजन का कार्यक्रम पंडित संतोष त्रिपाठी द्वारा विधि-विधान से संपन्न कराया गया।
ये रहे पूजन व्यवस्था के दौरान यजमान
मेरठ शहर रामलीला का भूमि पूजन के दौरान पूजनकर्ता कुलदीप शर्मा रहे। वहीं तिलककर्ता उमा शंकर पाल और आरती प्रदीप गुप्ता ने की। भूमि पूजन के अवसर पर ‘विशिष्ट अतिथि’ के रूप में वरुण अग्रवाल (एडिको डेवलपर्स), ओपी अग्रवाल (दयानंद नर्सिंग होम), नीरज सैनी, मुकेश सिंघल, अरविन्द गुप्ता मारवाड़ी एवं दीपक शर्मा उपस्थित रहे।
सभी का तिलक पूजन किया गया
विधि-विधान से भूमि पूजन के उपरांत समिति द्वारा भगवान के सभी स्वरूप जो रामलीला मंचन करेंगे सभी का तिलक पूजन किया गया साथ ही रामलीला मंच निर्माण कार्य का शुभारंभ हो गया। इस अवसर पर समिति द्वारा सभी अतिथियों का पटका पहनाकर स्वागत-सम्मान किया गया।
लाइट-साउंड एवं अन्य सभी तैयारियां युद्ध स्तर पर
समिति के अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने बताया कि भूमि पूजन के साथ ही मंच, लाइट-साउंड एवं अन्य सभी तैयारियां युद्ध स्तर पर शुरू कर दी गई हैं। अंत में आरती के उपरांत प्रसाद ग्रहण किया गया।
मेरठ शहर रामलीला के दौरान ये रहे उपस्थित
इस अवसर पर मुख्य संयोजक राकेश गर्ग (मलियाना वाले), अध्यक्ष मनोज गुप्ता, संरक्षक आलोक गुप्ता, महामंत्री मनोज अग्रवाल (खद्दर), कोषाध्यक्ष योगेन्द्र अग्रवाल (बबलू), संयोजक राकेश शर्मा, राजन सिंघल, अर्पण गर्ग, प्रवीण अग्रवाल (मोनी आटा चक्की), अपार मेहरा, मुकेश गौड़ और गिरीश मोहन गुप्ता सहित महिला समिति से ज्योति गंभीर, गीता प्रजापति आदि उपस्थित रहे। अंत में अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने सभी का आभार व्यक्त किया।



