स्पोर्ट्स

पुरुष युगल नौकायन में अर्जुन जाट व अरविंद सिंह ओलंपिक के लिए क्वालीफाई

स्पोर्ट्स डेस्क : एशिया ओशिनिया कॉन्टिनेंटल रेगाटा इवेंट में भारत से अर्जुन जाट और अरविंद सिंह ने नौकायन में दूसरे पायदान पर आकर नई उपलब्धि अपने नाम की है. इन दोनों ने टोक्यो ओलपिंक की पुरुष युगल स्पर्धा के लिए क्वालीफाई किया है.

साई ने अपने आधिकारिक ट्विटर पर लिखा कि अर्जुन जाट और अरविंद सिंह की भारतीय जोड़ी, एशिया टोक्यो ओशिनिया कॉन्टिनेंटल रेगाटा इवेंट में दूसरे स्थान पर रहने के साथ टोक्यो ओलपिंक के रोइंग पुरुष युगल स्कल्स इवेंट के लिए क्वालीफाई किया है.

इससे पहले चार और भारतीय प्लेयर्स ओमान में मुसना ओपन चैंपियनशिप के माध्यम से टोक्यो ओलपिंक के लिए क्वालीफाई कर चुके है. ओलंपिकस डॉट कॉम के मुताबिक ऐसा पहली बार होगा कि जब ओलंपिक में भारत तीन नौकायन इवेंट में भाग लेगा.

नेथरा कुमनन पहली भारतीय महिला नाविक है जिन्होंने लेजर रेडियल क्लास में पहले पायदान पर आने के बाद ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया.

वो इस गेम के लिए एंट्री लेने वाली पहली महिला है. टोक्यो ओलंपिक और पैरा ओलपिंक को सुरक्षित कराने के लिए इंटरनेशनल ओलंपिक समिति ने गुरुवार को फाईजर इंक और उसकी पार्टनर बायोनटेक एसई के साथ वैक्सीन के लिए कॉन्ट्रैक्ट किया है.

  1. देश दुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहें dastaktimes.org के साथ।
  2. फेसबुक पर फॉलों करने के लिए : https://www.facebook.com/dastak.times.9
  3. ट्विटर पर पर फॉलों करने के लिए : https://twitter.com/TimesDastak
  4. साथ ही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़–वीडियो’ आप देख सकते हैं।
  5. youtube चैनल के लिए : https://www.youtube.com/c/DastakTimes/videos

Related Articles

Back to top button