State News- राज्यमध्य प्रदेश

दिग्विजय सिंह के सर्जिकल स्ट्राइक पर सबूत मांगने पर बोले सीएम शिवराज, कांग्रेस का DNA ही पाकिस्तान का

भोपाल : ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के बीच कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह (Digvijaya Singh) ने सोमवार (23 जनवरी) को पुलवामा हमले और सर्जिकल सट्राइक (Surgical Strike) को लेकर सवाल उठाया था। जिसके बाद बवाल मच गया और राजनीति भी गरमा गई है। तो वहीं, दिग्विजय सिंह के इस बयान पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने तीखी आलोचना करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा। शिवराज सिंह चौहान ने कहा, ‘कांग्रेस का DNA ही पाकिस्तान का है।’ मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल में मीडिया से बात करते हुए कहा, ‘राहुल गांधी के साथ दिग्विजय सिंह भारत जोड़ो यात्रा में साथ चल रहे हैं और सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांग रहे हैं। इससे साफ दिखा रहे हैं कि वो पाकिस्तान के साथ खड़े हैं। इस दौरान उन्होंने बोलते हुए कहा कि मैं राहुल गांधी से जवाब मांगता हूं कि ये कैसी यात्रा है? टुकड़े-टुकड़े गैंग आपके साथ चल रहे हैं। सेना का मनोबल गिराया जा रहा है और राहुल गांधी भी सवाल उठा रहे हैं कि सेना कमजोर होगी..ये देशभक्ति नहीं है।

इतना ही नहीं, शिवराज सिंह चौहान ने कहा, ‘कांग्रेस का DNA ही पाकिस्तान का है। कभी सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगते है तो कभी भगवान राम का अस्तित्व था या नहीं इस पर सबूत मांगते है। कभी रामसेतू के सबूत मांगते है। दिग्विजय सिंह फिर सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांग रहे हैं..वो सेना का मनोबल गिराने का काम कर रहे हैं और वो दिखा रहे हैं कि वो पाकिस्तान के साथ खड़े हैं। यह देशभक्ति नहीं है। दिग्विजय सिंह के राज में कभी मध्यप्रदेश सिमी का गढ़ था। आपको बता दें कि दिग्विजय सिंह के बयान के बाद बढ़ते विवाद को देखते हुए कांग्रेस पार्टी ने उनके बयान से किनारा कर लिया और इसे उनकी निजी राय बताया।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाते हुए कहा था कि हमारे सीआरपीएफ के 40 जवान पुलवामा में शहीद हुए थे। सीआरपीएफ के अधिकारियों ने पीएम मोदी से अनुरोध किया था कि सभी जवानों को एयरलिफ्ट किया जाए, लेकिन पीएम मोदी नहीं मानें। ऐसी चूक कैसे हो गई? उन्होंने कहा कि आज तक पुलवामा पर संसद के सामने कोई रिपोर्ट नहीं रखी गई। उन्होंने दावा किया कि सर्जिकल स्ट्राइक किया गया, लेकिन सबूत नहीं दिखाया। ये (BJP) सिर्फ और सिर्फ झूठ फैलाते हैं।

Related Articles

Back to top button