मध्य प्रदेशराज्य

CM शिवराज का पलटवार, कहा- कांग्रेस का DNA पाक के पक्ष में, राहुल जी यह कैसी भारत जोड़ो यात्रा है?

भोपाल: कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह की (Digvijay Singh) ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ (surgical strike) को लेकर की गई टिप्पणी पर बीजेपी ने कांग्रेस को घेर लिया है। मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस का DNA पाक के पक्ष में है। यह सेना का मनोबल गिराने की कोशिश है। दिखा रहे हैं कि वे पाक के साथ खड़े हैं। राहुल गांधी जी यह कैसी भारत जोड़ो यात्रा है? टुकड़े-टुकड़े गिरोह आपके साथ चल रहा है।

बता दें कि बीते सोमवार को दिग्विजय सिंह ने सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर सरकार ऊपर सवाल खड़े किये थे इसके अलावा 2019 में पुलवामा में हुए आतंकी हमले को लेकर भी प्रधानमंत्री मोदी को घेरा था। उन्होंने दावा किया था कि पुलवामा हमले से पहले CRPF के डायरेक्टर ने मांग की थी कि यह संवेदनशील जोन है। इसके नाते जवानों को हवाई जहाज से श्रीनगर भेजा जाए, लेकिन तब PM मोदी ने इससे साफ़ मना कर दिया। 2019 में पुलवामा में हुए आतंकी हमले में CRPF के 40 जवान शहीद हुए थे।

दिग्विजय सिंह के इस बयान को लेकर मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने उन्हें घेर लिया और कहा कि कांग्रेस का डीएनए पाकिस्तान के पक्ष में है। सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत मांग रहे हैं। यह सेना का मनोबल गिराने की कोशिश है। राहुल गांधी जी यह कैसी भारत जोड़ो यात्रा है? टुकड़े-टुकड़े गैंग आपके साथ चल रहा है।

आज अपने बयान से बचते हुए कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह भी कह पडे कि हम सुरक्षा बलों का काफी सम्मान करते हैं और उनको सर्वोच्च स्थान देते हैं। सर्जिकल स्ट्राइक पर कांग्रेस सांसद जयराम रमेश जम्मू में भारत जोड़ो यात्रा के दौरांन मामले पर सफाई देते दिखे उन्होंने कहा कि, इसके बारे में मैंने कल ट्वीट कर बिल्कुल साफ बताया था कि इस मुद्दे पर कांग्रेस पार्टी का क्या रवैया है और इस पर मैं कुछ नहीं बोलूंगा। आप जाकर PM मोदी से इस पर सवाल कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button