टॉप न्यूज़राज्य

औरंगजेब के जज़िया कर को लागू करना चाहती है कांग्रेस : मुख्यमंत्री योगी

अशोक नगर : मध्य प्रदेश के अशोक नगर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर हमला किया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, “आपने कांग्रेस का घोषणा पत्र देखा होगा।औरंगजेब ने एक कर लगाया था उसका नाम है जज़िया कर, आज कांग्रेस भी अपने घोषणा पत्र में जज़िया कर की बात करती है। ये जज़िया कर वही है जो उन्होंने विरासत टैक्स की बात की है।

PM मोदी कहते हैं विरासत का सम्मान होना चाहिए…कांग्रेस अपने घोषणा पत्र में कहती है कि हम विरासत कर लगाएंगे। वे आपके पूर्वजों द्वारा अर्जित संपत्ति को ले लेंगे…कांग्रेस जज़िया कर को लागू करना चाहती है।

Related Articles

Back to top button