मध्य प्रदेशराज्य

दिग्विजय सिंह के विवाद ने पकड़ा राजनीतिक तूल, नरोत्तम मिश्रा ने कसा तंज

भोपाल : शुक्रवार को भोपाल जिला पंचायत चुनाव में पुलिस और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का विवाद लगातार राजनीतिक तूल पकड़ता जा रहा है। इस मामले में भाजपा अब और मुखर हो गई है। सरकार के एक मंत्री ने जहां कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखा है। वहीं गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दिग्विजय सिंह पर तंज कसा है। पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने भी दिग्विजय सिंह पर कार्यवाही करने की अपनी ही सरकार से मांग की है। सोनिया गांधी को यह पत्र मंत्री विश्वास सारंग ने लिखा है। इसमें उन्होंने लिखा है कि शुक्रवार को जिला पंचायत के चुनाव में दिग्विजय सिंह ने अति कर दी। उन्होंने असामाजिक तत्वों के साथ लेकर जिला पंचायत भोपाल के कार्यालय के सामने भारी आतंक मचाया। उन्होंने न सिर्फ चुने हुए प्रतिनिधियों को चुनाव में भाग लेने से रोकने का प्रयास किया बल्कि पुलिस अधिकारियों के साथ झूमा-झटकी और मारपीट भी की। सारंग ने इस पत्र में यह भी लिखा कि दिग्विजय सिंह पूर्व में भी पुलिस जवानों के साथ मारपीट कर चुके हैं।

इधर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दिग्विजय सिंह पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह जैसे मित्र हो तो शत्रुओं की जरुरत नहीं होती है। पहले कमलनाथ ने उनकी दोस्ती का मजा चखा, शुक्रवार को सुरेश पचौरी ने उनकी दोस्ती का मजा चखा। जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए पचौरी से जुड़े नेता उम्मीदवार थे। कांग्रेस के पास बहुमत भी था, फिर कैसे कांग्रेस हार गई। इस पर कांग्रेस को शोध करना चाहिए।

Related Articles

Back to top button