मध्य प्रदेशराज्य

मझौली में जनपद अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष भाजपा का कब्जा

जबलपुर : जनपद पंचायत मझौली के अध्यक्ष पद पर भारतीय जनता पार्टी ने कब्जा कर लिया है। बुधवार को जनपद कार्यालय में हुए मतदान में भारतीय जनता पार्टी समर्थित विद्या दिनेश चौरसिया ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी को 20 मतों से पराजित किया प्राची अरविंद पटेल को सिर्फ 4 वोट ही मिल पाए। उपाध्यक्ष पद भाजपा ने रमेश झारिया निर्विरोध जीत कर अपनी सटीक रणनीति का सबसे जोरदार उदाहरण पेश किया। भाजपा का अध्यक्ष और उपाध्यक्ष बनने पर नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया विजई प्रत्याशी को फूल माला पहनाकर उनका मुंह मीठा किया पहले से ही तय मानी जा रही थी जीत।

जनपद अध्यक्ष के निर्वाचन को लेकर विद्या दिनेश चौरसिया की जीत पहले से ही तय मानी जा रही थी। उपाध्यक्ष पद पर रमेश झरिया निर्विरोध निर्वाचित हुए। भाजपा ने तय रणनीति के तहत जनपद सदस्यों के वोट को अपने पाले में करते हुए पार्टी समर्थित प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित की। अध्यक्ष के निर्वाचन को लेकर तहसील कार्यालय मझौली में गहमागहमी का माहौल देखने को मिला। पुलिस और प्रशासन का अमला पूरे समय अलर्ट नजर आया। अध्यक्ष पद के लिए दोनों अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए।

अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर हुई भाजपा की एकतरफा जीत का जश्न भारतीय जनता पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं ने पूर्व मंत्री एवं पाटन विधायक अजय विश्नोई के साथ मनाया। तहसील कार्यालय से विजेता अध्यक्ष और उपाध्यक्ष प्रत्याशियों का विजय जुलूस निकाला गया। जमकर रंग गुलाल उड़ा, साथ ही विजई प्रत्याशियों को फूल माला पहनाकर उनका मुंह मीठा किया गया। जनपद सदस्य हुई लापता, विपक्ष समर्थकों ने प्रशासन के खिलाफ की जमकर नारेबाजी । जनपद सदस्य मीना रानी किशोर सिंह थाने में जाकर बयान दिया की गाड़ी ना मिलने के कारण जबलपुर से समय पर ना पहुंच पाई ।

Related Articles

Back to top button