अद्धयात्मजीवनशैली

ग्रहों के परिवर्तन से कई योगों का निर्माण,14 जून को कन्‍या राशि वालों के लिए खास, खुलेगी किस्मत

नई दिल्‍ली : ग्रहों के परिवर्तन से कई योगों का निर्माण होता है। इस बार 14 जून को कन्या राशि में चंद्रमा आने वाले हैं ऐसे में उन पर गुरु की शुभ दृष्टि पड़ रही है, जिससे गजकेसरी योग का निर्माण हो रहा है। यह योग बहुत ही खास माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि चंद्रमा और गुरु की विभिन्न स्थितियों के कारण गजकेसरी योग बनता है। 14 तारीख को गजकेसरी राजयोग का निर्माण होने जा रहा है।

गजकेसरी योग बहुत खास माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इस योग से व्यक्ति को धन वैभव तो मिलता ही मिलता है साथ ही समाज में भी उसका मान सम्मान बढ़ता है, उसके ज्ञान में वृद्धि होती है और वह अच्छा जीवन गुजारता है।

मिथुन राशि गजकेसरी योग से मिथुन राशि को लाभ होगा और इनकी किस्मत बदलेगी। इनके काम जो बन नहीं रहे थे, अब उन कामों में भाग्य का साथ मिलेगा। अगर सरकारी नौकरी के लिए एग्जाम देना चाहते हैं तो आप सफल होंगे। समाज में ऊंचा पद भी मिल सकता है।

धनु राशि वालों के लिए भी गजकेसरी योग उन्नति और तरक्की देने वाला रहेगा। आपकी लाइफ में सकारात्मक बदलाव आने शुरू होंगे। आप आगे बढ़ेंगे और प्रमोशन मिलने के भी संकेत हैं।

कन्या राशि में चंद्रमा की स्थिति के कारण गजकेसरी योग बन रहा है, ऐसे में इस राशि वालों का तनाव कम होगा और अब ये हंसी खुशी रहेंगे, धन लाभ भी मिलने के संकेत हैं।

कर्क राशि वालों के लिए यह योग कई खुशियां लाया है, चाहे वो संतान की तरफ से हो या फिर जीवनसाथी की तरफ से।

Related Articles

Back to top button