टॉप न्यूज़फीचर्डब्रेकिंगराज्यराष्ट्रीय

भारत पहुंचने वाला है लड़ाकू-राफेल, अम्बाला के साथ जोधपुर में भी तैयार है एयर बेस

लखनऊ: देश और सेना के लिये आज गौरव का दिन है। राफेल नाम के जिस शक्तिशाली लड़ाकू विमान का सभी को इंतज़ार था वह फाइटर प्लेन आज देश में आ रहा है। फाइटर प्लेन की पहली खेप अम्बाला में उतरेगी। पहली खेप में कुल पांच लड़ाकू विमान होंगे, जो कमांडिंग ऑफिसर ग्रुप कैप्टन हरकिरत सिंह के नेतृत्व में अम्बाला एयर बेस पर उतरेंगे। इसी के साथ भारत की सैन्यशक्ति में बड़ी बढ़ोतरी भी हो जाएगी। इस तरह आज भारतीय वायुसेना की ताकत बढ़ाने वाला दिन आ गया है।

प्रशासन द्वारा अंबाला एयरबेस से सटे हुए क्षेत्र में धारा 144 लागू कर दी गयी है। लोगों को छतों पर जाने से मना कर दिया गया है। जबकि, अम्बाला के साथ-साथ राजस्थान के जोधपुर में भी राफेल की लैंडिंग के लिए बेस तैयार किया गया है। यह तैयारी बैकअप के रूप में की गयी है।

Related Articles

Back to top button