मध्य प्रदेशराज्य

पहले दोस्ती कर प्रेमजाल में फंसाया, होटल में ले जाकर किया बलात्कार

भोपाल : राजधानी के एक मॉल में काम करने वाली युवती के साथ एक युवक ने दोस्ती कर अपने प्रेम जांच में फंसाया और फिर एक होटल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी ने उसे शादी करने का वादा कर लिया। लेकिन अब युवक अपने वादे से मुकर गया और किसी अन्य युवती के साथ शादी करने की तैयारी कर रहा है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ बलात्कार का केस दर्ज कर लिया है।

अशोका गार्डन थाना पुलिस के अनुसार 24 वर्षीय युवती कॉलेज की पढ़ाई पूरी करने के बाद एक मॉल में जॉब करने लगी थी। इसी मॉल में अन्य स्टोर पर आरोपी राहुल बरेले काम करता है। यहीं दोनों का परिचय हुआ और दोस्ती हो गई। दोनों के बीच में सोशल मीडिया के माध्यम से बातें होने लगी थी, तब युवक ने युवती को प्रेम का प्रस्ताव दिया। लड़की ने इस प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया। आरोपी ने पिछले साल अक्टूबर महीने में लड़की को घुमाने का झांसा दिया। घुमाने के बहाने वह 80 फीट रोड अशोका गार्डन स्थित होटल स्मार्ट सिटी लेकर पहुंचा।

वहां उसने पीड़िता के साथ एक कमरे में संबंध बनाए। विरोध करने पर शादी का झांसा दिया। यहां तक की आरोपी ने लड़की को अपने परिजनों से भी मिलाया था। वहीं पीड़िता ने भी आरोपी और उसके रिश्ते के संबंध में अपने परिजनों को बता दिया था। एक साल तक रिलेशन में रहने के बाद अब आरोपी ने शादी करने की बात से साफ इनकार कर दिया है। लड़की के चरित्र पर सवाल खड़े करने शुरू कर दिए। इतना ही नहीं उसके फोन तक उठाना बंद कर दिए। तब पीड़िता ने थाने पहुंचकर प्रकरण दर्ज कराया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

Related Articles

Back to top button