अन्तर्राष्ट्रीयटॉप न्यूज़फीचर्डब्रेकिंग

नाइजीरिया में बंदूकधारियों ने स्कूल से सैकड़ों लड़कियों का किया अपहरण

नाइजीरिया में बंदूकधारियों ने स्कूल से सैकड़ों लड़कियों का किया अपहरण

अबुजा : उत्तर पश्चिमी नाइजीरिया में शुक्रवार की रात को बंदूकधारियों ने एक स्कूल पर हमला करके सैंकड़ों लड़कियों का अपहरण कर लिया।

संदिग्धों ने जामफारा राज्य के जंगेबे में गवर्नमेंट गर्ल सेकेंडरी स्कूल पर हमला कर दिया और डॉरमेट्री से कई छात्राओं का अपहरण कर लिया। शिक्षकों ने बताया कि सैंकड़ों लड़कियां गायब हो गई हैं।

स्टेट इन्फार्मेशन कमिश्नर सुलेमान तुलाउ अंका ने इस खबर की पुष्टि करते हुए इसे सही बताया है। ये बंदूकधारी जबरन स्कूल में घुस गए और लड़कियों को अपहृत कर ले गए। सुरक्षाबल आरोपितों का पता लगाने के लिए जांच कर रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि शस्त्रों से लैस गैंग ने हाल ही में स्कूलों पर हमले तेज कर दिए हैं। स्थानीय स्तर पर लोग इसे बैंडिट्स कहते हैं। इससे पहले भी पिछले हफ्ते नाइजर राज्य में एक गैंग ने ब्वायज स्कूल से 42 छात्रों को अगवा कर लिया था।

[divider][/divider][divider][/divider]

यह भी पढ़े: प्रियंका गांधी ने संत शिरोमणी रविदास की प्रतिमा के सामने टेका मत्था – Dastak Times 

  1. देश दुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहें http://dastaktimes.org/ के साथ।
  2. फेसबुक पर फॉलों करने के लिए : https://www.facebook.com/dastak.times.9
  3. ट्विटर पर फॉलों करने के लिए : https://twitter.com/TimesDastak
  4. साथ ही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़वीडियो’ आप देख सकते हैं।
  5. youtube चैनल के लिएhttps://www.youtube.com/c/DastakTimes/videos

Related Articles

Back to top button