Uncategorized

गृहमंत्री ने की अस्पतालों में भर्ती घायल पुलिसकर्मियों से मुलाकात

गृहमंत्री ने की अस्पतालों में भर्ती घायल पुलिसकर्मियों से मुलाकात

नई दिल्ली: केंद्रीय गृहमंत्री (Home Minister) अमित शाह ने किसानों की ट्रैक्टर रैली के दौरान हुई हिंसा में घायल पुलिसकर्मियों से मुलाकात कर उनका कुशल-क्षेम जाना। शाह ने दिल्ली के विभिन्न अस्पतालों का दौरा कर वहां इलाज के लिए भर्ती पुलिसकर्मियों से मुलाकात की और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

सुश्रुत ट्रॉमा सेंटर पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री

Home Minister शाह ने गुरुवार को सुश्रुत ट्रॉमा सेंटर में उपचाराधीन पुलिस कर्मियों से मुलाकात की। वह सिविल लाइन के तीरथराम शाह अस्पताल में गए और वहां भर्ती पुलिसकर्मियों से मुलाकात की। उन्होंने डॉक्टरों से भी बातचीत की और घायल पुलिसकर्मियों की स्थिति के बारे में जानकारी हासिल की।

क्या है मामला

उल्लेखनीय है कि 26 जनवरी के दिन किसानों की ट्रैक्टर रैली के दौरान हुई हिंसा में 394 पुलिसकर्मी घायल हुए, जिनमें से 20 पुलिसकर्मियों को गंभीर चोटें आई हैं। इनमें से कई आईसीयू में भर्ती हैं। घायलों में एक महिला ज्वाइंट सीपी, चार डीसीपी और 10 से ज्यादा एसएचओ समेत अन्य पुलिसकर्मी भी हैं।

[divider][/divider][divider][/divider]

  1. देश दुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहें http://dastaktimes.org/ के साथ।
  2. फेसबुक पर फॉलों करने के लिए : https://www.facebook.com/dastak.times.9
  3. ट्विटर पर फॉलों करने के लिए : https://twitter.com/TimesDastak
  4. साथ ही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़वीडियो’ आप देख सकते हैं।
  5. youtube चैनल के लिएhttps://www.youtube.com/c/DastakTimes/videos

ये भी पढें  : हमीरपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना में घोटाला, दो बीडीओ निलम्बित – Dastak Times 

Related Articles

Back to top button