उत्तर प्रदेशएटा

एटा में भीषण सड़क हादसा; डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार कार, दो मासूम समेत 4 की मौत

UP Road Accident: उत्तर प्रदेश के एटा में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां पर आज यानी गुरुवार सुबह एक तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इस हादसे में दो मासूम समेत चार की मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। हादसे की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के मुताबिक, यह हादसा थाना पिलुआ क्षेत्र में सुन्ना नहर के पास हुआ। यहां पर एक बेकाबू कार डिवाइडर से टकरा गई। बताया गया है कि पूरा परिवार नोएडा से मैनपुरी लौट रहा था। उसी दौरान कार चालक को नींद की झपकी आ गई, जिसके बाद कार डिवाइडर से टकरा गई। कार की रफ्तार अधिक थी इस वजह से वो काफी दूर तक घिसटती हुई चली गई। हादसे के बाद कार सवारों में चीख पुकार मच गई। दो मासूम समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए।

पुलिस को हादसे की जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। साथ ही पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच शुरू कर पुलिस ने मृतकों की पहचान की। हादसे में कुलदीप पुत्र विनोद (21), नित्या (1) व आराध्या( 6) पुत्री रवि सभी निवासी सथिनी दलितपुर थाना दन्नाहार मैनपुरी, गुलशन पुत्र रामअवतार (23) निवासी व्यूति कलां थाना एलाऊ मैनपुरी की मौत हो गई। इनके साथ रंजना, आदित्य, रवि और विष्णु गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सैफई रेफर किया गया है। वहीं, हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

Related Articles

Back to top button