दिल्लीराज्य

दिल्ली-NCR में होगी बारिश, बढ़ेगी ठंड, जानें इन राज्यों में कैसा रहेगा मौसम का हाल

नई दिल्ली: पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी जारी है। इसके वजह से मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ने लगी है। तापमान में भारी गिरावट के साथ घना कोहरा भी छाने लगा है। मौसम विभाग ने आज मैदानी इलाकों के कई राज्यों में बारिश की संभावना जताई है।

दिल्ली-NCR में बूंदाबांदी

उत्तर भारत के तमाम राज्यों में तापमान में गिरावट के साथ घना कोहरा भी छाने लगा है। इस बीच मौसम विभाग ने आज मैदानी इलाकों के कई राज्यों में बारिश की संभावना जताई है। IMD के मुबिक, आज दिल्ली-एनसीआर में हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं जिससे तापमान में और गिरावट आ सकती है। आज का न्यूनतम पारा 5 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। वहीं अधिकतम तापमान 23 डिग्री तक आ सकता है। राष्ट्रीय राजधानी शीतलहर और घने कोहरे की चपेट में है।

UP में घना कोहरा

मौसम में बदलाव के साथ ही यूपी में अब घना कोहरा भी छाने लगा है। आज मेरठ और अलीगढ़ में शीतलहर के साथ घना कोहरा छाया दिखा।

ठंड से पेयजल पाइप जमी

हिमाचल में कई शहरों ठंड बहुत ज्यादा पड़ रही है। इतनी ज्यादा ठंड पड़ रही है कि पीने का पानी भी जम गया। लाहुल घाटी में पेयजल पाइप ही ठंड में जम गई। ग्रामीण लोग कई मीटर दूर से पानी लाने को मजबूर हैं।

बिहार के कई शहरों में ठंड होगी कम

बिहार के कई शहरों के तापमान में इजाफा होने के आसार हैं। इससे अगले 4 दिनों तक ठंड कम हो सकती है। हालांकि, यहां घना कोहरा छाया रहेगा, जिससे विजिबिलिटी में भी कमी आएगी।

Related Articles

Back to top button