ज्ञान भंडार

अपने घर में रखें फेंगशुई कछुआ, बढ़ेगी सुख, समृद्धि और धन-दौलत

हिन्दू धर्म के लोग जिस तरह से पशु-पक्षियों को देवताओं का वाहन मानते है और उन्हें शुभ माना जाता है, ठीक उसी तरह फेंगशुई में भी कई सारी पशु-पक्षियों से जुड़ी मान्यताएं हैं। फेंगशुई में कछुआ को सुख-समृद्धि, धन-दौलत का प्रतीक माना गया है। अपने गुडलक को बढ़ाने के लिए, अपनी किस्मत को चमकाने के लिए और अपने भाग्य का साथ पाने के लिए लोग फेंगशुई कछुआ को अपने घर में या फिर कार्य स्थल पर रखना शुभ मानते है। फेंगशुई में कछुआ को सकारात्मकता का सिंबल कहा गया है। तो आइए जानते हैं कि फेंगशुई कछुआ उपायों के बारे में..

घर के अंदर और अपने कार्य स्थल पर धातु का कछुआ रखना शुभ माना जाता हैं। यह सकारात्मकता देता है और इससे आपको तरक्की मिलती है। आप चांदी, पीतल, तांबा जैसी धातु से बना कछुआ भी रख सकते हैं। करियर ग्रोथ के लिए भी आप अपने घर के उत्तर दिशा में धातु वाला फेंगशुई कछुआ रख सकते है। आप चाहें तो काला कछुआ की पेंटिंग भी अपने घर पर लगा सकते हैं।

आपके आय में वृद्धि के लिए ऐसा कछुआ रखे जिसका मुं​​ह खुला हुआ हो और उसमें एक चीनी सिक्का भी हो।

Related Articles

Back to top button