टॉप न्यूज़फीचर्डब्रेकिंगमहाराष्ट्रराज्यराष्ट्रीय

मूसलाधार बारिश : ठाणे में एक बार मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मूसलाधार बारिश : ठाणे में एक बार मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में अभी भी बारिश आफत बनकर बरस रही है। दोनों राज्यों में एनडीआरएफ ने मोर्चा संभाल लिया है। दोनों राज्यों में भारी मात्रा में जान माल को नुकसान पहुंचा है। मंगलवार और बुधवार को हुई बारिश के बाद बिगड़े हालात में मरने वालों का आंकड़ा 30 हो गया है।

इसके बाद अब हैदराबाद के बाद अब आसमानी आफत महाराष्ट्र के दो प्रमुखों शहरों मुंबई और पुणे पर टूट पड़ी है। बुधवार रात से यहां मूसलाधार बारिश हो रही है। भारी बारिश के चलते पुणे के कई इलाकों में पानी भर गया है। यहां घरों, सड़कों, गलियों में घुटनों तक जलजमाव हो गया है। एक बार फिर प्रशासन के दावों की पोल खुल गई है। 


गुरुवार को उत्तरी कोंकण के साथ मुंबई और ठाणे के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। यहां पर भारी बारिश की आशंका है। भारतीय मौसम विभाग, मुंबई ने बारिश को लेकर आज (15 अक्तूबर) के लिए महाराष्ट्र  के उत्तरी कोंकण क्षेत्र समेत मुंबई और ठाणे को रेड अलर्ट पर रखा है। 

मुंबई के कुछ हिस्सों में भारी वर्षा से जलजमाव हो गया है। सायन पुलिस स्टेशन और किंग्स सर्कल के पास सड़कें तालाब बन गई हैं। एक अधिकारी ने बताया कि बारिश के कारण सार्वजनिक परिवहन सेवाएं प्रभावित नहीं हुईं हैं और बृहन्मुंबई विद्युत आपूर्ति एवं यातायात (बेस्ट) की बसें और स्थानीय ट्रेनें सामान्य रूप से चल रही हैं।

बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) के एक अधिकारी ने बताया कि गुरुवार को सुबह आठ बजे तक पिछले 24 घंटे में 106.01 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसी अवधि में पूर्वी उपनगरों में 69.18 मिमी और पश्चिमी उपनगरों में 58.36 मिमी बारिश हुई।

यह भी पढ़े:—  जल्द चलेगा बाहुबली विधायक विजय मिश्रा की संपत्ति पर योगी सरकार का बुलडोजर 

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार 64.5 मिमी से 115.5 मिमी को ‘भारी बारिश’ माना जाता है और 115.6 मिमी से 204.4 मिमी बारिश को ‘बहुत भारी’ की श्रेणी में माना जाता है।

यह भी देखें: —  Oppo A15 भारत में आज हो रहा है लॉन्च 

आईएमडी ने इससे पहले मुंबई और पड़ोसी ठाणे जिले के लिए ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया था और गुरुवार को भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान जताया है। उसने शहर और उपनगरों में भारी बारिश का अनुमान जताते हुए शुक्रवार के लिए ‘येलो’ अलर्ट जारी किया।

देश दुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहें www.dastaktimes.org के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए https://www.facebook.com/dastak.times.9 और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @TimesDastak पर क्लिक करें।

साथ ही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़-वीडियो’ आप देख सकते हैं हमारे youtube चैनल https://www.youtube.com/c/DastakTimes/videos पर। तो फिर बने रहिये www.dastaktimes.org के साथ और खुद को रखिये लेटेस्ट खबरों से अपडेटेड।   


 

Related Articles

Back to top button