दिल्लीराज्य

नए साल से पहले राहत के पल! LPG सिलेंडर आज से 39.50 रुपए सस्ता, जानें नए रेट

नई दिल्ली: आखिरकार नए साल से पहले LPG सिलेंडर के ग्राहकों को महंगाई में थोड़ी बहुत ही सहीं पर राहत मिली है। दरअसल आज सरकारी तेल विपणन कंपनियों ने कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम में कटौती की है। ऐसे में अब 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत में 39.50 रुपए की कटौती हुई है। वहीं घरेलू LPG सिलेंडर के मामले में दाम में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है।

आज से ये हैं नई कीमतें
जानकारी दें कि कमर्शियल सिलेंडर की नई कीमतें आज यानी 22 दिसंबर से प्रभावी हो चुकी हैं। ऐसे देश के सभी प्रमुख शहरों में 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम आज से कम हो गए हैं।

4 महानगरों में इस प्रकार रहेगी कीमत
मुंबई में 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत अब 1,710 रुपए है।
चेन्नई में फिलहाल इसकी प्रभावी कीमत 1,929 रुपए रह गई है।
इसी तरह दिल्ली में अब कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत 1,757 रुपए है।
कोलकाता में यही LPG सिलेंडर अब 1,868.50 रुपए में गैस सिलेंडर का है।
3 महीने से लगातार बढ़त पर थे दाम
गौरतलब है की इससे पहले कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम लगातार बढ़ रहे थे। वहीं बीते 3 महीने में इनके दाम 3 बार बढ़ाए जा चुके थे और उस दौरान कीमतें करीब 320 रुपए से ऊपर गई थीं। वहीं आखिरी बार इस महीने की पहली तारीख को 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम 21-21 रुपए बढ़ाए गए थे। उससे पहले नवंबर महीने में इनके दाम में 101 रुपए की और अक्टूबर में 209 रुपए की बढ़ोतरी की थी।

घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में अब भी नई कोई बदलाव
गौरतलब नए साल से पहले जहां कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में हल्की राहत मिली है, तो वहीं दूसरी ओर 14.2 किलो वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया। रक्षाबंधन के त्योहार से पहले अगस्त महीने में सरकार ने इनकी कीमतों में 200 रुपये की कटौती कर भी एक बड़ा तोहफा दिया था।

फिलहाल देश के चार प्रमुख मेट्रो शहरों की बात करें तो दिल्ली में 14.20 किलोग्राम वाला घरेलू गैस सिलेंडर 903 रुपए, कोलकाता में 929 रुपए, मुंबई में 902.50 रुपए और चेन्नई में 918.50 रुपए में आज मिल रहा है।

Related Articles

Back to top button