मध्य प्रदेशराज्य

MP : प्रदेश पुलिस गुजरात के सीमावर्ती जिलों में बढ़ाएगी पेट्रोलिंग

भोपाल : गुजरात चुनाव को लेकर मध्य प्रदेश पुलिस अलर्ट हो गई है। दो जिलों की पुलिस लगातार पेट्रोलिंग कर रही है। दोनों जिले की पुलिस गुजरात के फरार वारंटियों की तलाश में लगातार छापे भी डाल कर उन्हें वहां की पुलिस के हवाले कर रही है। दोनों राज्यों के बीच इंटेलीजेंस भी साजा किया जा रहा है। दोनों राज्यों के 4 जिलों की पुलिस ने व्हाट्सएप ग्रुप भी बनाया है। जिसमें वे जानकारी साझा कर रहे हैं।

मध्य प्रदेश के झाबुआ और अलीराजपुर से गुजरात के दहोद और छोटा उदयपुर जिले लगे हुए हैं। झाबुआ के करीब तीन दर्जन गांव और अलीराजपुर के 44 गांव गुजरात बार्डर से लगे हुए हैं। इन चारों जिलों के पुलिस अधीक्षकों की तीन बैठकें हो चुकी है। वहीं शनिवार को इंदौर में आईजी लेवल पर भी बैठक हुई। एसडीओपी लेवल पर भी बैठक लगातार हो रही है।

अलीराजपुर से गुजरात जाने वाले रास्ते पर पुलिस ने 6 चौकियां बनाई है। इन पर दोनों ही राज्यों की पुलिस तैनात है। इसके साथ ही गुजरात जाने वाले रास्ते पर लगातार अलीराजपुर पुलिस पेट्रोलिंग कर रही है। गुजरात के करीब एक दर्जन वारंटियों को पुलिस पकड़ कर वहां की पुलिस के हवाले कर चुकी है।

गांवों से सटी सीमा पर भी पुलिस लगातार पेट्रालिंग कर रही है। वहीं झाबुआ जिले के तीन दर्जन गांव गुजरात से सटे हुए हैं। यहां पर गुजरात सीमा पर 7 चौकियां बनाई है। यहां तक झाबुआ जिला पुलिस पेट्रोलिंग कर रही है। वहां के वारंटियों की भी झाबुआ पुलिस धरपकड़ कर रही है।

Related Articles

Back to top button