उत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़

‘राहुल गांधी की रिटायरमेंट में अब मात्र 6 साल बचे हैं…’, कांग्रेस और सपा पर जमकर बरसे डिप्टी CM बृजेश पाठक

बलरामपुर: उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जमकर जुबानी हमला बोला है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के रिटायरमेंट में अब मात्र 6 साल बचे हैं। अगर कहीं नौकरी कर रहे होते हो 6 वर्ष बाद रिटायर हो जाते, लेकिन अभी भी वह बच्चे बने हुए है। उन्होंने कहा कि जब रिटायर होने वाले लोग अपना सामान समेटने लगते हैं, तब राहुल अपने आप को युवा कहलाते हैं।

बता दें कि आज उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक मंगलवार को बीजेपी प्रत्याशी साकेत मिश्र के समर्थन में आयोजित एक सभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी मुखिया अखिलेश यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अगर भविष्य में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष बनाने की बात आए तो उसका अध्यक्ष अखिलेश यादव का अगर लड़का होगा तो वहीं बनेगा। इसी तरह कांग्रेस नेता राहुल गांधी का तो अभी विवाह ही नहीं हुआ है। लेकिन कोई लड़का होता तो वहीं बनाता या प्रियंका गांधी का लड़का या बेटी अध्यक्ष बनाती, लेकिन भारतीय जनता पार्टी में कौन अध्यक्ष बनेगा? कोई नहीं जानता। पार्टी का कोई भी कार्यकर्ता बन सकता है।

कांग्रेस और सपा पर जमकर बरसे बृजेश पाठक
डिप्टी सीएम ने समाजवादी पार्टी (सपा) को परिवारवाद की पार्टी बताते हुए कहा की समाजवादी पार्टी को यादवों ने खड़ा किया, लेकिन उनको हिस्सा नहीं मिल रहा है। आज कई सीटों पर अखिलेश यादव और उनके परिवार के लोग कहीं चाचा तो कहीं भतीजा तो कहीं बीबी चुनाव लड़ रही है। बाकी यादव समाज को क्या मिला? डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने कांग्रेस पार्टी को आड़े हाथों लेते हुए कहा की कांग्रेस पार्टी भ्रष्टाचार की जननी है।

जितने भी घोटाले हुए वह सब कांग्रेस कार्यकाल में हुए और उनके मंत्रियों को जेल तक जाना पड़ा है, लेकिन बीजेपी सरकार में कोई उंगली नहीं उठा सकता। उन्होंने कहा की प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश का सम्मान बढ़ा है, जो अमेरिका कल तक भारत को आंख दिखाता था वो आज भारत को सम्मान की दृष्टि से देखता है।

Related Articles

Back to top button