मध्य प्रदेशराज्य

कभी अपना मध्य प्रदेश बीमारू था लोकिन अब हम तेज गति से आगे बढ़े हैं: शिवराज सिंह चौहान

भोपाल: MP के CM शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने मध्य प्रदेश दिवस के अवसर पर सभी को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा सभी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देता हूं। कभी अपना मध्य प्रदेश बीमारू था लोकिन अब हम तेज गति से आगे बढ़े हैं। इस साल प्रदेश की आर्थिक विकास (Economic Growth) की दर 19.76% है। मध्य प्रदेश हर क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है।

गौरतलब है कि इस राज्य का निर्माण तत्कालीन सीपी एंड बरार (CP & Berar), मध्य भारत, विंध्यप्रदेश और भोपाल राज्य को मिलाकर हुआ। इसे पहले मध्य भारत के नाम से भी जाना जाता था। 1 नवंबर, 1956 को प्रदेश के गठन के साथ ही इसकी राजधानी औऱ विधानसभा का चयन भी कर लिया गया। राज्य पुनर्गठन आयोग ने राजधानी के लिए जबलपुर का नाम सुझाया था, लेकिन भोपाल में इमारतें ज्यादा थी, जो सरकारी काम के लिए उपयुक्त थीं।

बता दें कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 2 नवबंर को रविंद्र भवन में लाड़ली लक्ष्मी योजना 2.0 के तहत लगभग 1437 बालिकाओं को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहन राशि दिए जाने वाली पहली किश्त 12 हजार 500 रुपए का वितरण करेंगे। जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री ने लाड़ली उत्सव के दौरान लाड़ली लक्ष्मी योजना 2.0 के तहत उच्च शिक्षा के लिए दो किश्तों में 25 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि देने घोषणा की थी। इसी क्रम में प्रथम किश्त की राशि 12 हजार 500 रुपए का वितरण कार्यक्रम में किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button