मध्य प्रदेशराज्य

भगवान विश्वकर्मा पूजन और हर घर तिरंगा अभियान को लेकर हुई क्षेत्रीय विश्वकर्मा समाज समिति की बैठक

भोपाल : क्षेत्रीय विश्वकर्मा समाज समिति (छोला) भोपाल की बैठक रविवार को आयोजित की गई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य भगवान विश्वकर्मा पूजन महोत्सव, भव्य चल समारोह और हर घर तिंरगा अभियान में समाज की भागीदारी था। समिति के अध्यक्ष महेश विश्वकर्मा ने बताया कि विगत वर्षों से समिति भगवान विश्वकर्मा पूजन महोत्सव मनाते आ रही हैं।

भगवान विश्वकर्मा सृष्टि के रचयिता हैं और विश्वकर्मा समाज में के लोग उनके वंशज हैं। भगवान विश्वकर्मा के कर कमलों से ही सुई, कारखाने और हवाई जहाज निर्माण किया है। हर साल की तरह इस बार भी 17 सितंबर 2022 को विश्वकर्मा पूजन महोत्सव मनाया जाएगा। इस महोत्सव में भव्य चल समारोह निकाला जाएगा जिसके लिए इस बैठक का आयोजन किया गया था। बैठक में समिति के समस्त पदाधिकारी एवं सर्व विश्वकर्मा समाज समिति के प्रदेश अध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा, सचिव गोवर्धन विश्वकर्मा भी उपस्थित हुए।

इस बैठक में चल समारोह की तैयारियों को लेकर चचार्एं के साथ सह संयोजक का नाम भी समिति द्वारा बताया गया। सेमरा एकता पुरी भगवान विश्वकर्मा मंदिर से भगवान विश्वकर्मा मंदिर भवानी चौक तक भव्य चल समारोह में झांकी सम्मिलित होने की चर्चा की गई। आजादी के 75वें अमृत महोत्सव को लेकर हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा को लेकर भी चर्चा की गई।

बैठक में समिति के अध्यक्ष महेश विश्वकर्मा, वरिष्ठ समाजसेवी लीला शंकर विश्वकर्मा, कुट्टू भैया समिति के उपाध्यक्ष दयाराम कैलाश मालवीय, प्रकाश विश्वकर्मा, हरिओम विश्वकर्मा, महिला मंडल अध्यक्ष हरि देवी विश्वकर्मा, मोहनलाल विश्वकर्मा, मनफूल विश्वकर्मा, भारत विश्वकर्मा, शंभू दयाल शर्मा, सुनील विश्वकर्मा, महेश विश्कर्मा, धर्म नारायण विश्वकर्मा, नीलेश विश्वकर्मा, बब्लेश विश्वकर्मा, डालचंद विश्वकर्मा एवं समस्त समिति के पदाधिकारी उपस्थित थे। मंच संचालन बलराम विश्वकर्मा द्वारा किया गया।

Related Articles

Back to top button