मध्य प्रदेशराज्य

ढोढन बांध निर्माण के लिए जल्द ही टेंडर होंगे जारी

छतरपुर : उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के बुंदेलखंड क्षेत्र की प्यास बुझाने के लिए केन-बेतवा लिंक परियोजना के तहत छतरपुर जिले में प्रस्तावित ढोढन बांध निर्माण के लिए जल्द ही निविदा (टेंडर) निकाली जा सकती है। केन-बेतवा लिंक परियोजना प्राधिकरण इसकी शर्तें तय कर रहा है। वहीं छतरपुर और पन्ना जिला प्रशासन उन 21 गांवों की संपत्ति का सर्वे करवा रहा है, जिन्हें विस्थापित कर पन्ना टाइगर रिजर्व के विकास के लिए भूमि दी जानी है।

प्रदेश में लगातार हो रही वर्षा के कारण इस काम में देरी हुई है। अब वर्षा का दौर थम रहा है। ऐसे में सर्वे को गति देने के लिए जल संसाधन विभाग के अधिकारी अगले हफ्ते छतरपुर पहुंच रहे हैं।

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का सपना जल्द साकार होने की उम्मीद बंधी है। भोपाल में खोला जा रहा प्राधिकरण का कार्यालय इस माह के अंत तक काम शुरू कर देगा।

Related Articles

Back to top button