मध्य प्रदेशराज्य

यूएस के काउंसल जनरल माइक हैंकी ने किया मप्र जनजातीय संग्रहालय का भ्रमण

भोपाल : संयुक्त राष्ट्र अमेरिका के काउंसल जनरल माइक हैंकी ने भोपाल प्रवास के दौरान मंगलवार शाम को यहां मध्यप्रदेश जनजातीय संग्रहालय का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने संग्रहालय की विभिन्न दीर्घाओं, चित्र प्रदर्शनी, चिन्हारी सोविनियर शॉप और पुस्तकालय ‘लिखन्दरा’ का अवलोकन किया।

उन्होंने संग्रहालय की दीर्घाओं एवं उनमें जनजातीय समुदाय की वाचिक और कला परम्परा के बेहतर प्रदर्शन तथा कलात्मक संयोजन की प्रशंसा भी की। उन्होंने कहा कि इस तरह का अनूठा संयोजन जनजातियों को केंद्र में रखकर संभवतः कहीं नहीं किया गया है। यहां जिस तरह से जनजातीय कथाओं और उनके शिल्पों को प्रदर्शित किया गया है, यह अद्भुत है।

अवलोकन के दौरान उन्होंने आवास दीर्घा एवं लिखंदरा पुस्तकालय को देख प्रशंसा की और एक भील जनजातीय चित्र क्रय किया। अवलोकन के दौरान संग्रहालय के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button