BREAKING NEWSCrime News - अपराधLucknow News लखनऊTOP NEWSउत्तर प्रदेशफीचर्ड

कार चलाना सीख रही महिला ने पांच मजदूरों को रौंदा, एक की मौके पर मौत

कार चलाना सीख रही महिला ने पांच मजदूरों को रौंदा, एक की मौके पर मौत

लखनऊ : राजधानी में रविवार को एक तेज रफ्तार कार ने मजदूर को रौंद दिया। जिसके चलते उसकी मौके पर ही मजदूर की मौत हो गई। इस भीषण हादसे में चार अन्य मजदूर भी गंभीररूप से जख्मी हुए हैं। सभी घायलों को बीकेटी के सीएचसी पर भर्ती कराया गया है, जहां पर उनका इलाज किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि कार महिला चला रही थी।

जानकारी के मुताबिक, लखनऊ के गोमती नगर में रहने वाली महिला बक्शी का तालाब इलाके के चंद्रिका देवी रोड के किनारे कार सीख रही थी। इस दौरान सड़क के किनारे काम कर रहे मजदूरों पर अचानक से तेज रफ्तार कार (UP-65-BL-3629) चढ़ गई। कार को एक महिला चला रही थी। इस घटना में करीब आधा दर्जन मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पास के अस्पताल में मजदूरों को ले जाया गया जहां पर एक बुजुर्ग मजदूर की तत्काल मौत हो गई। पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

एसपी लखनऊ ग्रामीण हृदेश कुमार के मुताबिक, महिला गोमती नगर की रहने वाली है और आरोपी का नाम पूजा सिंह है। महिला चंद्रिका देवी दर्शन करने जा रही थी. इस दौरान रोड का कार्य कर रहे मजदूर सड़क किनारे आराम कर रहे थे। गाड़ी चला रही महिला ने उन सभी मजदूरों पर गाड़ी चढ़ा दी, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान बुद्धा के रूप में हुई है।

अतीक अहमद के कार्यालय पर चला योगी सरकार का बुलडोजर – Dastak Times

मामला बीकेटी थाना क्षेत्र के चंद्रिका देवी रोड का मामला है। सडक़ चौड़ीकरण में काम का जारी है। मजदूरों के मुताबिक, एक महिला कार चला रही थी। तभी देखते ही देखते कार से महिला ने मजदूरों को रौंद दिया। घटना में इटौंजा थाना क्षेत्र के खानपुर गांव का रहने वाला मजदूर बुद्धा यादव की मौके पर मौत हो गई। वहीं, उसी गांव के सविनार, कृष्ण कुमार, लल्ला, रामखेलावन, गंभीर रूप से घायल हो गये।

नई पहल : अब यूपी में डॉक्टर पीपीई किट के ऊपर लिखेगे अपने नाम की पर्ची

सभी घायलों को बीकेटी के सीएससी पर भर्ती कराया। मजदूर रामखेलावन की हालत अन्य मजदूर से अधिक गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने कार चालक महिला गोमतीनगर निवासी पूजा सिंह को थाने भेज दिया है। इंस्पेक्टर योगेंद्र सिंह ने बताया कि कार चालक को हिरासत में लेकर वाहन को कब्जे में ले लिया गया है। मृतक के परिवारवालों ने अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है।

दोस्तों देश दुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहें www.dastaktimes.org के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए https://www.facebook.com/dastak.times.9 और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @TimesDastak पर क्लिक करें।

साथ ही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़-वीडियो’ आप देख सकते हैं हमारे youtube चैनल https://www.youtube.com/c/DastakTimes/videos पर। तो फिर बने रहिये www.dastaktimes.org के साथ और खुद को रखिये लेटेस्ट खबरों से अपडेटेड।

Related Articles

Back to top button