आगरा जेल के कैदी बेचेंगे पेठा
![](https://dastaktimes.org/wp-content/uploads/2013/10/agra.jpeg)
आगरा (एजेंसी)। आगरा की केंद्रीय जेल के अधिकारियों ने गुरुवार को यहां एक व्यस्त व्यावसायिक परिसर में एक दुकान खोली है जिसमें कैदियों द्वारा बनाए गए पेठे की बिक्री होगी। लोक स्वर के अध्यक्ष राजीव गुप्ता ने बताया ‘निश्चित तौर पर यह आगरा जेल की बड़ी पहल है यह अंतराल की खाई को पाटने और कलंक और कड़वाहट को खत्म करने में लंबा सफर तय करेगी।’ आगरा संगमरमर से बने प्यार के स्मारक ताजमहल और सफेद कद्दू से बने पेठे के लिए मशहूर है। एनजीओ ‘सत्यमेव जयते’ इस पहल को अपना समर्थन दे रहा है। जेल अधिकारियों ने बताया कि एक दिन में तीन क्विंटल पेठा बनाया जा सकता है और मांग बढ़ने पर इसकी मात्रा बढ़ाई भी जा सकती है। जेल अधीक्षक बी.आर.शर्मा ने बताया बहुत सारे कैदी पेठा बनाना सिखाए जाने और व्यावसायिक गतिविधि का इंतजार कर रहे हैं। पहले भी विशेष अवसरों पर जेल में पेठा दुकानें खोली गई थीं और लाभादायक भी रही हैं।