अजब-गजबफीचर्ड

आज का राशिफल : 1 अप्रैल 2018

राशिफल एक ज्योतिष चित्र है, जो कि सूर्य, चन्द्रमा व अन्य ग्रहों की स्थिति व ज्योतिष सम्बन्धी पहलुओं को दर्शाता है। सामान्यत ज्योतिषियों द्वारा राशिफल व भविष्य को समझने के लिए राशिफल चित्र व तिथियों को देखा जाता है। राशिफल चित्र राशि चिन्ह पर आधारित है। जीवन में नए अवसरों को जानने के लिए राशि चिन्ह बड़े ही उपयोगी हैं, तो आइये जानते हैं आज का राशिफल-

मेष : घरेलू सदस्यों में आपसी सौहार्द की भावना पनपेगी। प्रेम जीवन ख़ुशहाल रहने के संकेत। उपहार मिल सकता है। मानसिक तनाव बढ़ने के संकेत। मानसिक राहत पाने के लिए आप मित्रों के साथ वक़्त बिता सकते हैं। आर्थिक स्थिति काफी बेहतरीन हो सकती है। इस अवधि में आप जमकर पैसा कमा सकते हैं। नौकरीपेशा लोग अपने कार्यक्षेत्र में काफी परिश्रम करेंगे जिसका फ़ायदा उन्हें आगे चलकर मिल सकता है। शुभ अंक 3, रंग पीला।

वृषभ : सुख-सुविधाओं को पूरा करने के लिए आप ऋण ले सकते हैं। परिवार में किसी सदस्य विशेषकर माता-पिता या भाई-बहनों को अपनी स्वस्थ्य का ख़याल रखना पड़ेगा। दांपत्य जीवन सुखमय, स्वास्थ्य उत्तम। पहले के मुक़ाबले काफी जोश, ऊर्जा और उत्साह से भरे रहेंगे। छात्रों को अच्छे-ख़ासे परिणाम मिलने के संकेत हैं। व्यापार में आपको विदेशी स्रोतों से लाभ मिलने की प्रबल संभावनाएं हैं। आर्थिक मोर्चे पर आपको थोड़ा सतर्क रहने की जरुरत होगी। शुभ अंक 4 , रंग गुलाबी।

मिथुन : जातक के लिए संघर्ष का दिन है। व्यर्थ क्रोध करने से कोई लाभ नहीं होगा अलबत्ता रिश्तों के बिगड़ने की सम्भावना और बढ़ सकती है। शारीरिक व मानसिक थकान रह सकती है। मेहनत के अनुसार परिणाम उम्मीद से कम मिलने के संकेत हैं, लेकिन निराशा को अपने जीवन में कतई स्थान न दें क्योंकि इस समय किसी मित्र से आपको आर्थिक मदद मिल सकती है। सिल्क, पशुपालन, वस्त्र, दूध उत्पाद, सौंदर्य उत्पाद आदि से जुड़ा व्यापार करने वाले व्यापारियों को अच्छा परिणाम मिलने की उम्मीद रहेगी। शुभ अंक 9, रंग हरा।

कर्क : काम-धंधे के चलते परिवार से दूर रहने की संभावनाएं हैं। जो लोग अपनी कोई ज़मीन-ज़ायदाद न बिकने से चिंतित थे, उन्हें इस अवधि में सफलता मिल सकती है। वैवाहिक जीवन ख़ुशहाल रहने के आसार। स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा, बस कामकाज के दौरान जल्दबाज़ी करने से बचना आपके लिए ज़रुरी रहेगा। हड़बड़ी में वाहन चलाने से बचें। शेयर बाजार से जुड़ा काम कर रहे लोग अच्छा मुनाफ़ा कमा सकते हैं। लम्बी अवधि के निवेश आगे चलकर आपके लिए फ़ायदेमंद रहेंगे। शुभ अंक 1, रंग आसमानी।
सिंह : जातक के लिए पारिवारिक जीवन ख़ुशियों भरा हो सकता है। आपकी ग्रह स्थिति प्रॉपर्टी व वाहन ख़रीदने की ओर इशारा कर रही है। प्रेम जीवन के लिए यह समय काफी अच्छा व्यतीत हो सकता है। इस समय आप महसूस करेंगे कि आपके प्रेमी का रुझान व आकर्षण आपकी तरफ कुछ अत्यधिक हो रहा है। जीवनसाथी को अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधानी रखनी पड़ेगी। अगर उन्हें कोई दीर्घ अवधि का रोग है तो इस समय में उन्हें अपने स्वास्थ्य के प्रति बिलकुल भी लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। नौकरीपेशा लोगों की अपने कार्यक्षेत्र में तरक़्क़ी होगी। पैसा कमाने के लिए आप कठोर परिश्रम करने वाले हैं।
शुभ अंक 1, रंग लाल।
कन्या : घरेलू जीवन संतुलित रहेगी, मित्रों के साथ आप किसी धार्मिक यात्रा पर निकल सकते हैं। विद्यार्थियों को अच्छे परिणाम मिलने की संभावना। स्वास्थ्य मिलाजुला, आँख, अनिद्रा व मुँह के रोग आपकी समस्या बढ़ा सकते हैं। नौकरी में जातक को सफलता मिल सकती है। निवेश को लेकर की गई जल्दबाज़ी नुकसानदेय हो सकती है। शुभ अंक 8, रंग नीला।

तुला : जातक के लिए शुभ समय। इस दौरान आप बच्चों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। इस अवधि में आपके भाई-बहन उन्नति करेंगे। वैवाहिक जीवन अच्छा रहने की संभावना। प्रेम के मामले में आपको अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे। प्रेमी के साथ किसी रोचक स्थल की सैर पर आप निकल सकते हैं। जो जातक अविवाहित हैं उनके विवाह की बात कहीं पक्की हो सकती है। सेहत अच्छा। एक साथ कई कामों को अंजाम देने की क्षमता आपमें मौजूद रहेगी। सरकारी कर्मचारियों को ज्यादा लाभ मिलने के संकेत। शेयर बाजार व सट्टे-लॉटरी में सोच-समझकर निवेश करें निवेश हो सकता है।
शुभ अंक 9, रंग बैंगनी।
वृश्चिक : आमतौर पर किसी बात का बुरा नहीं मानेंगे और दूसरों को भावनात्मक ढंग से समझने की कोशिश भी करेंगे। अविवाहित लोगों को प्रेम संबंध टूटने का डर बना रह सकता है। दाम्पत्य जीवन सुखमय। स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें। आर्थिक स्थिति अनुकूल, विद्यार्थियों के लिए समय प्रतिकूल। उधार दिया पैसा वापस आ सकता है। शुभ अंक 7, रंग काला।

धनु : परिवार में सामंजस्य बना रहेगा, संतान से मदद मिलेगी। जीवनसाथी की सहायता से धन लाभ होगा। पार्टनर के साथ यात्रा करने के योग बन रहे हैं। इंजीनियरिंग फील्ड वाले स्टूडेंट्स का तनाव में रहेंगे। सूझ-बूझ और मौके का फायदा उठाकर पैसा कमा सकते हैं। अचानक धन लाभ भी हो सकता है। शुभ अंक 2, रंग पीला।

 

मकर : काम-धंधे के चलते आप परिवार से दूर रह सकते हैं या अपना निवास स्थान बदल सकते हैं। पिता से संबंध बहुत ही आत्मीय बने रहने की सम्भावना है। प्रयास करने के बावजूद सफलता न मिलने से आपकी व्याकुलता में वृद्धि होगी। वाहन चलाते अथवा मशीनरी से काम करते समय थोड़ी से भी लापरवाही चोट का कारण बन सकती है।अधिकारियों से मदद नहीं मिलने से जातक उदास रह सकते हैं, ख़र्चों पर नियंत्रण रखें, ऋण लेनदेन में सावधान रहने की जरूरत। शुभ अंक 8, रंग नारंगी।
कुंभ : घरेलू जीवन के लिए यह समय मिलाजुला रहने की उम्मीद है। आपके मन में भौतिक सुखों की लालसा कम हो सकती है। परिवार में ख़ुशियाँ व एकजुटता बरक़रार रहने की संभावना। दाम्पत्य जीवन के लिए यह समय थोड़ा समस्या कारक हो सकता है। इसलिए बेहतर होगा कि आप अपने जीवनसाथी के साथ बेहद संयम से पेश आएं। सेहत के चलते विद्यार्थियों की शिक्षा बाधित हो सकती है। नौकरी में तरक़्क़ी करने के अनेक मौक़े मिलेंगे।
शेयर बाजार व सट्टे-लॉटरी आदि जोख़िम भरे क्षेत्रों से भी जातक को लाभ मिल सकता है।
शुभ अंक 5, रंग लाल।
मीन : दिन थकाने वाला भी हो सकता है। आज आप किसी व्यक्ति को लेकर ज्यादा घबराहट भी महसूस कर सकते हैं। लव लाइफ के लिए दिन थोड़ा मिला-जुला हो सकता है। थोड़ी परेशानी भी हो सकती है। सेहत के लिए दिन ठीक नहीं है। नौकरी पेशा लोगों के लिए समय सामान्य रहेगा। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। शुभ अंक 6, रंग सफेद।

Related Articles

Back to top button