अद्धयात्मफीचर्डराष्ट्रीय

आज का राशिफल (20 अगस्त)

मेष (21 मार्च से 20 अप्रैल)
आज भाग्य आपके साथ है। कुछ अच्छे निवेश में हाथ आजमा सकते हैं। मोटी आमदनी होने की उम्मीद रख सकते हैं। शिक्षा के स्तर पर किए गए परिश्रम का सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना है। आपके प्रेमी को आज आपसे सहानुभूती की जरूरत होगी। शुभ अंक-3, शुभ रंग-रोजी ब्राउन।

वृष (21 अप्रैल से 20 मई)
विदेश यात्रा पर गए लोगों के लिए रोमांचक समय व्यतीत होने वाला है। कार्यस्थल पर आपके काम की सराहना हो सकती है। कुछ लोग आमदनी बढ़ाने के लिए किसी अन्य विकल्प की तलाश शुरू कर सकते हैं। आज किसी करीबी से अचानक मुलाकात होने की संभावना है। शुभ अंक-8, शुभ रंग-हरा।

मिथुन (21 मई से 21 जून)
किसी प्रतियोगिता की तैयारी में लगे लोग एक छोटा सा अवकाश ले सकते हैं। आज आपको अपने डिपार्टमेंट के किसी सदस्य को कोई महत्वपूर्ण निर्देश देना पङ़ सकता है। व्यापारी और उद्ययोगपति अपनी रणनीति में बदलाव कर स्थिति अपने पक्ष में कर सकते हैं। शुभ अंक-9, शुभ रंग-पीला।

सिंह (24 जुलाई से 22 अगस्त)
किसी के साथ अपना नाम जोड़े जाने का जमकर विरोध जता सकते हैं। पर्यटन पर गए लोग अपनी छुट्टी थोड़ा और आगे बढ़ा सकते हैं। किसी संपत्ति विवाद का फैसला आपके हित में आने की संभावना है। कार्यस्थल पर आप धीरे-धीरे अपनी गति प्राप्त करने में सफल हो रहे हैं। शुभ अंक-17, शुभ रंग-लैवेन्डर।

कन्या (23 अगस्त से 22 सितंबर)
आप अपने लक्ष्य को और स्पष्ट करने के लिए किसी की सलाह ले सकते हैं। आपका परिवार हर कदम पर आपका हौसला बनकर साथ रहने वाला है। पैसा खर्च करने में समझदारी दिखाएंगे। बचत की तरफ झुकाव बढऩे के संकेत हैं। रोजमर्रा के जीवन में बदलाव करेंगे। शुभ अंक-4, शुभ रंग-नेवी ब्लू।

तुला (23 सितंबर से 23 अक्तूबर)
किसी महत्वपूर्ण परियोजना में अब परिणाम के कगार पर पहुंचने की उम्मीद है। आज आप किसी और के लिए जो कुछ भी अच्छा करेंगे उसी के बराबर आपको भी हासिल होगा। आपके अंदर काम करने वाला कोई इंसान आपको ही प्रोफेशनलिज्म का पाठ पढ़ा सकता है। शुभ अंक-15, शुभ रंग-गहरा हरा।

वृश्चिक (24 अक्तूबर से 21 नवंबर)
कोई आपके साथ समय बिताने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहा है। किसी के साथ कोई व्यापारिक प्रतिबद्धता तब दिखाएं जब आप उससे पूरा कर पाने में समर्थ हों। आप किसी के समारोह का मुख्य आकर्षण हो सकते हैं। किसी के प्यार में पडऩे की संभावना है। शादी के बंधन में बंध सकते हैं। शुभ अंक-5, शुभ रंग-ऑल शैड्स ऑफ ग्रीन।

धनु (22 नवंबर से 21 दिसंबर)

शिक्षा के स्तर पर सबकुछ अनुकूल रहेगा। भाग्य का साथ बना रहेगा। बौद्धिक लोगों के समारोह में खुद को नजरअंदाज होता हुआ महसूस करेंगे। आमदनी बढ़ाने का श्रोत ढूंढऩा आपके लिए आसान साबित होगा। विपरीत जेंडर को आकर्षित करेंगे। शुभ अंक-11, शुभ रंग-बैंगनी।

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी)
काम के प्रति आपकी ईमानदारी से पेशेवर तौर पर प्रतिष्ठा हासिल कर सकते हैं। व्यावसायियों के लिए अच्छे सौदे मिलने के संकेत हैं। परिवार के लिए समय निकाल कर सभी की सराहना के हकदार बन सकते हैं। आजका दिन कामयाब बना सकते हैं। जगह परिवर्तन की संभावना है। शुभ अंक-6, शुभ रंग-क्रीम।

कुंभ (20 जनवरी से 18 फरवरी)
शिक्षा के क्षेत्र में अपनी ताकत को और बढ़ाने के कई मौके मिल सकते हैं। परिवार में किसी समारोह का आयोजन किए जाने की संभावना है। जिस किसी से आप नियमित मिलते हैं, उससे बहुत प्रेरणा हासिल होने वाली है। आमदनी का नया जरिया तलाशेंगे। शुभ अंक-22, शुभ रंग-नीला।

मीन (19 फरवरी से 20 मार्च)
आज कोई आपको किसी मुसीबत से उबारने के लिए आ सकता है। किसी मामले के प्रति शक होने से मानसिक अशांति का सामना करने की संभावना। थोड़ा चिड़चिड़ापन महसूस कर सकते हैं। विचार व्यवहार को लेकर संयमित रहेंगे। शुभ अंक-1, शुभ रंग-लेमन।

Related Articles

Back to top button