जीवनशैली

इन तरीकों अपनाकर अपने मुंह की बदबू से पाएं छुटकारा

उफ्फ्फ, अरे तुम्हारे मुंह में से तो बहुत बदबू आती है। ब्रश नहीं करते हो क्या। जी हां, हो गयी आपकी रेप्यूटेशन खराब। ऐसा ही होता है जब हम ब्रश तो करें पर उसके बाद भी मुंह से बदबू आए। अक्सर लोगों के साथ ऐसा होता है। और जब कोई उनको टोक देता है तो बहुत शर्म महसूस होती है। पर मुंह से बदबू आती क्यों है? खाने की चीज़ों के बचे हुए हिस्से या पार्टिकल्स दांतो में फंसे रह जाते हैं।

जिससे मसूड़ो में तकलीफ होने के साथ-साथ साँसों से भी बदबू आने लगती है। पर यह कोई बीमारी नहीं बल्कि एक लापरवाही है। इसकी वजह होती है दांतो के बीच खाने की चीज़ो के टुकड़े फंसना। इससे खराब बेक्टेरिया और मसूड़ो से रिलेटेड तकलीफे या दांतो में मैल का जम जाना होता है।

पर घबराने की कोई बात नहीं है। इस प्रॉब्लम को कई घरेलू नुस्खों से सही किया जा सकता है। वो क्या तरीके है इनके बारे में हम आपको बताते हैं। सबसे पहले बात करते हैं बेकिंग सोडा की। बेकिंग सोडा हमारे मुंह कर अंदर का PH लेवल बैलेंस्ड करता है।

PH लेवल के बिगड़ने से दांतों में कैविटी और मसूड़े वीक होने लगते हैं। इसलिए बेकिंग सोडे से ब्रश करना चाहिए या चलकर गर्म पानी में एक छोटा चम्मच सोडा घोलकर उससे 5 या 10 मिनट कुल्ला कीजिए, लेकिन इसका यूज़ ज़्यादा न करें। इसके अलावा सौंफ से भी बहुत फायदा होता है क्योंकि सोंफ मुंह में बदबू पैदा करने वाले बेक्टेरिया को खत्म कर देती है। आप इसकी चाय भी बना कर पी सकते हैं। इसके अलावा सौंफ डाइजेस्टिव् सिस्टम को भी बेहतर रखती है। सौंफ को खाने के बाद खायंगे तो आपके मुंह से बदबू नहीं आएगी।

Related Articles

Back to top button