जीवनशैली
खाली पेट गुड़ और जीरे का पानी पीने के ये फायदे जान आज ही से पीना कर देंगे शुरू

हर घर की किचन में जीरा आपको आसानी से मिल जाएगा। इसका इस्तेमाल अधिकतर हर सब्जी में किया जाता है। बिना इसके खाना ही अधूरा लगता है। इसमें मौजूद तत्व पाचन क्रिया में सहायक होते हैं। वहीं गुड़ अपने नाम की तरह ही गुणकारी भी होता है। सर्दियों में हर किसी को इसका सेवन जरूर करना चाहिए, क्योंकि यह हमारी सेहत के लिए वरदान माना जाता है। आयुर्वेद में भी इसके कई महत्व बताए गये हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि गुड़ और जीरे का पानी हमारे लिए कई गुना ज्यादा फायदेमंद होता है। आइए जानते हैं इससे होने वाले फायदों के बारे में…
कमर दर्द का रामबाण इलाज
सर्दियों में ज्यादातर लोगों को पीठ में दर्द की शिकायत रहती है। गुड़ और जीरे का पानी आपको इससे राहत दिलाने का काम करता है।
कमर दर्द का रामबाण इलाजसर्दियों में ज्यादातर लोगों को पीठ में दर्द की शिकायत रहती है। गुड़ और जीरे का पानी आपको इससे राहत दिलाने का काम करता है।
एनीमिया पेशेंट्स के लिए फायदेमंद
गुड़ और जीरे का पानी पीने से शरीर में एनीमिया या खून की कमी पूरी होती है। इसके अलावा यह खून में मौजूद अशुद्धियों को भी दूर करता है।
गुड़ और जीरे का पानी पीने से शरीर में एनीमिया या खून की कमी पूरी होती है। इसके अलावा यह खून में मौजूद अशुद्धियों को भी दूर करता है।
इम्यून सिस्टम को करे मजबूत
जीरा और गुड़ हमारे शरीर के अंदर की गंदगी को साफ करने के साथ-साथ हमारे इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं। इसके अलावा यह पेट संबंधित परेशानी जैसे कब्ज, गैस, पेट फूलना और पेट दर्द को धीरे-धीरे खत्म करने में भी मददगार है।

पीरियड्स की समस्याओं से राहत
पीरियड्स में होने वाली अनियमितता और पेट में दर्द जैसी परेशानियां में जीरा और गुड़ का पानी राहत पहुंचाता है।
पीरियड्स में होने वाली अनियमितता और पेट में दर्द जैसी परेशानियां में जीरा और गुड़ का पानी राहत पहुंचाता है।
गुड़-जीरे का पानी को बनाने का तरीका
सबसे पहले एक बर्तन में दो कप पानी डाल दें। अब इसमें एक चम्मच गुड़ का चूरा और एक चम्मच जीरे को मिलाकर अच्छी तरह उबाल लें। इसके बाद एक कप में इस पानी को डालकर आप पी सकते हैं। ध्यान रखें इसे आपको सुबह खाली पेट पीना है।